उमरिया दर्पण

नेगाई की बेटी प्रतिमा राय ने रचा इतिहास, 12वीं कॉमर्स में जिले में दूसरा स्थान

सतीश चौरसिया उमरियापान । सिलौड़ी के समीप ग्राम नेगाई की होनहार बेटीज्ञ प्रतिमा राय ने कक्षा 12वीं कॉमर्स संकाय में 95,6 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए कटनी जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है । प्रतिमा राय, पिता शरद राय की सुपुत्री हैं और उन्होंने यह उपलब्धि अपने मेहनत और लगन के बल पर हासिल की है ।
प्रतिमा राय वर्तमान में महर्षि विद्या मंदिर बन्हेरी में अंग्रेजी माध्यम से अध्ययनरत थीं । अपनी सफलता के पीछे उन्होंने नियमित अध्ययन और समय के सही उपयोग को सबसे महत्वपूर्ण बताया । प्रतिमा ने सोशल मीडिया से दूरी बनाकर प्रतिदिन लगभग 8 घंटे पढ़ाई की, जिसका परिणाम आज उनके इस शानदार प्रदर्शन के रूप में सामने आया है ।
प्रतिमा की इस उपलब्धि पर विधालय परिवार व शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88