उमरिया दर्पण

नेगई ग्राम के सिद्ध धाम में भक्ति की बयार देवी भागवत महापुराण के दूसरे दिन उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

सतीश चौरसिया उमरियापान । सिलौड़ी के समीपस्थ नेगई ग्राम स्थित सिद्ध धाम में आयोजित श्रीमद्देवी भागवत महापुराण एवं भद्रकाली प्रत्यंगरा महायज्ञ के द्वितीय दिवस श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी , वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया ।
कथा वाचक पंडित रूद्रांत शास्त्री ने व्यासपीठ से अपने ओजस्वी एवं मधुर प्रवचनों के माध्यम से देवी भागवत पुराण के आध्यात्मिक और व्यावहारिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला । उन्होंने कहा कि यह केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मां जगदंबा का साक्षात स्वरूप है । पंडित शास्त्री ने बताया कि देवी भागवत कथा के श्रवण से व्यक्ति के अंतःकरण की शुद्धि होती है और नकारात्मक विचारों का नाश होता है । उन्होंने ‘शक्ति’ के महत्व को बताते हुए कहा कि बिना शक्ति के ज्ञान और कर्म दोनों अधूरे हैं । उन्होंने कहा कि कलियुग में भगवती की शरण ही मनुष्य के कल्याण का सबसे सरल और प्रभावी मार्ग है । जिस घर में देवी भागवत की कथा होती है और जहां माता की ज्योति जलती है, वहां साक्षात लक्ष्मी और सरस्वती का वास होता है ।
महायज्ञ की आहुतियों से गूंजा वातावरण-
कथा के साथ-साथ आयोजित भद्रकाली प्रत्यंगरा महायज्ञ में दी जा रही आहुतियों और वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया । यज्ञशाला की परिक्रमा कर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की ।
भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु-
कथा के दौरान प्रस्तुत भजनों ने भक्तों को भाव-विभोर कर दिया । ‘जय माता दी’ के जयकारों से सिद्ध धाम गुंजायमान रहा और श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर झूमते नजर आए । नेगई ग्राम का सिद्ध धाम इन दिनों भक्ति, श्रद्धा और का केंद्र बना हुआ है, जहां दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचकर धर्मलाभ अर्जित कर रहे हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88