जबलपुर दर्पण

अपने देश की उन्नति के लिए हम सब उत्साह के साथ कर रहे हैं जनगणना का कार्य – प्रगणक

जबलपुर दर्पण । जनगणना 2027 के महापर्व को लेकर नगर निगम की तैयारियों और प्रशिक्षण कार्यक्रम ने एक नई मिसाल पेश की है। देश की उन्नति की नींव रखने के इस महत्वपूर्ण कार्य में जुटे प्रगणकों ने नगर निगम द्वारा की गई चाक-चौबंद व्यवस्थाओं की जमकर सराहना की है। आज प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण करने पहुॅंचे निगमायुक्त एवं मुख्य जनगणना अधिकारी रामप्रकाश अहिरवार से प्रगणकों ने उत्साह के साथ कहा कि हम अपने देश की उन्नति के लिए उत्साह के साथ जनगणना का कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर निगमायुक्त के उद्बोधन के उपरांत सभी ने उनका ताली बजाकर स्वागत किया।

आयुक्त के ’सफलता फार्मूले’ ने आसान बनाया काम- निगमायुक्त एवं मुख्य जनगणना अधिकारी रामप्रकाश अहिरवार ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रगणकों के साथ सीधा संवाद किया। उन्होंने न केवल उनका हौसला बढ़ाया, बल्कि जनगणना के जटिल आंकड़ों को दर्ज करने के लिए ’आसान फॉर्मूले’ भी साझा किए। इन व्यावहारिक सुझावों से प्रगणकों का आत्मविश्वास बढ़ा है, जिससे कार्य की सटीकता और गति दोनों में सुधार होगा।

व्यवस्थाओं की हुई सराहना- प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद मास्टर ट्रेनर्स और प्रगणकों ने साझा किया कि तकनीकी और व्यावहारिक बारीकियों को बहुत ही सरल ढंग से समझाया गया। नगर निगम द्वारा मुहैया कराए गए संसाधन और बुनियादी सुविधाएं उत्कृष्ट रहीं। आयुक्त श्री अहिरवार की संवेदनशीलता और मार्गदर्शन ने प्रगणकों को यह महसूस कराया कि वे केवल डेटा एकत्र नहीं कर रहे, बल्कि देश का भविष्य लिख रहे हैं। जनगणना केवल गिनती नहीं है, यह देश की प्रगति का खाका है। जब हमारे प्रगणक सही जानकारी और उत्साह के साथ मैदान में उतरेंगे, तभी हम सटीक नीति निर्माण की ओर बढ़ पाएंगे।

उत्साह के साथ आगे बढ़ते कदम- प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रगणकों ने संकल्प लिया है कि वे पूरी निष्ठा और ऊर्जा के साथ इस कार्य को संपन्न करेंगे। निगम प्रशासन की इस पहल ने यह साबित कर दिया है कि यदि नेतृत्व सही मार्गदर्शन दे, तो सबसे बड़ी चुनौती भी एक सुअवसर में बदल जाती है।

प्रशिक्षण का दूसरा चरण संपन्न- जनगणना कार्य के प्रथम चरण ’मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना’ के लिए संभाग क्रमांक 6, 11, 12, 13 एवं 14 के प्रगणकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। निरीक्षण के दौरान आयुक्त श्री अहिरवार ने प्रशिक्षण ले रहे कर्मचारियों से सीधा संवाद किया और उन्हें जनगणना कार्य की बारीकियों व सूक्ष्मता के प्रति सजग रहने के निर्देश दिए।
निगमायुक्त ने बताया कि जनगणना का प्रथम चरण 1 मई से 30 मई 2026 तक (30 दिवस) संचालित किया जाएगा। अपर आयुक्त एवं जनगणना अधिकारी मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि तीसरे बैच का प्रशिक्षण संभाग 1, 2 एवं 15 के लिए 23 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक आयोजित होगा। निगमायुक्त ने अधिकारियों के साथ प्रशिक्षण स्थल पर भोजन शाला का भी निरीक्षण किया और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय अपर आयुक्त मनोज श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी प्रशिक्षण सागर बोरकर, जनगणना सेल हर नारायण पटैल, लिपिक राजेश बमनेल, राजेश पासी, मुकेश मसकोले आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88