जबलपुर दर्पण

कुशवाहा समाज द्वारा सामूहिक विवाह एवं परिचय सम्मेलन संपन्न, सामाजिक एकजुटता का दिया संदेश

जबलपुर दर्पण । सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देने और फिजूलखर्ची पर लगाम लगाने के उद्देश्य से जबलपुर संभागीय कुशवाहा समाज द्वारा सोमवार, 20 अप्रैल 2026 को एक भव्य सामूहिक आदर्श विवाह एवं परिचय सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। अक्षय तृतीया के पावन और अबूझ मुहूर्त पर आयोजित यह कार्यक्रम ग्वारीघाट स्थित ’कुशवाहा धाम’ श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर, सम्राट अशोक चौक में संपन्न हुआ।

प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति-कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निगमाध्यक्ष श्री रिकुंज विज, विशिष्ट अतिथि के रूप में गौरीघाट पार्षद श्रीमती शारदा कुशवाहा एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री बैजनाथ जी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री हरगोपाल कुशवाहा द्वारा की गई। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी राजेंद्र पटेल, अशोक वर्मा और मुन्ना कुशवाहा ’भैया’ सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

दिन भर चला कार्यक्रमों का सिलसिला-आयोजन की शुरुआत सुबह 10ः00 बजे श्री पंचमुखी हनुमान जी के पूजन के साथ हुई। कार्यक्रम का विवरण कुछ इस प्रकार रहा जिसमें सुबह 10ः30 बजे युवक-युवतियों का परिचय सत्र शुरू हुआ, जिससे परिवारों को योग्य जीवनसाथी चुनने में मदद मिली। सुबह 11ः00 बजे बारात आगमन और द्वार पूजा हुई, जिसके बाद दोपहर 12ः00 बजे जयमाला का कार्यक्रम संपन्न हुआ। दोपहर 01ः30 बजे अतिथियों ने समाज को संबोधित करते हुए इस पहल की सराहना की। सामूहिक भोज के उपरांत शाम 04ः00 बजे नवविवाहित जोड़ों की विदाई की गई।

आयोजन का मुख्य उद्देश्य-संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि इस वार्षिक आयोजन का प्राथमिक उद्देश्य मध्यम और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की सहायता करना है। फिजूलखर्ची रोककर सामूहिक विवाह के माध्यम से युवाओं को एक आदर्श और सादगीपूर्ण जीवन की शुरुआत के लिए प्रेरित किया गया। “इस तरह के आयोजनों से न केवल आर्थिक बोझ कम होता है, बल्कि आपसी मेलजोल और सामाजिक समरसता को भी बल मिलता है। यह कार्यक्रम शाम 04ः30 बजे आभार प्रदर्शन के साथ हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88