जबलपुर दर्पण

आवारा पशु बने किसानों की मुसीबत, गौशाला निर्माण में देरी से बढ़ी परेशानी

सतीश चौरसिया उमरियापान । सिलौंडी क्षेत्र में इन दिनों आवारा पशुओं की समस्या गंभीर रूप लेती जा रही है । खेतों में घुसकर पशु फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ रहा है । हालात ऐसे हैं कि किसान रातभर जागकर अपनी फसलों की रखवाली करने को मजबूर हैं ।
स्थानीय किसानों राकेश गाडरी, महेंद्र गाडरी और अशोक ने बताया कि उन्होंने मेहनत से फसल बोई है, लेकिन रात के समय आवारा पशु खेतों में घुसकर पूरी फसल चौपट कर देते हैं । इससे उनकी आजीविका पर सीधा असर पड़ रहा है और चिंता लगातार बढ़ती जा रही है ।
आवारा पशुओं के कारण केवल किसान ही नहीं, बल्कि वाहन चालक भी परेशान हैं । सड़कों पर अचानक पशुओं के आ जाने से दुर्घटना का खतरा बना रहता है ।
क्षेत्र में प्रस्तावित गौशाला का निर्माण अभी तक शुरू नहीं हो सका है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है । जानकारी के अनुसार नेगाई में गौशाला के लिए भूमि चिन्हित की जा चुकी है, लेकिन सरकारी जमीन पर अतिक्रमण होने के कारण निर्माण कार्य अटका हुआ है ।
इधर, गौवंश भी सड़कों पर भूखे-प्यासे भटकने को मजबूर हैं, जो एक गंभीर मानवीय और सामाजिक चिंता का विषय बन चुका है । ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाकर गौशाला निर्माण शुरू कराने की मांग की है, ताकि किसानों और आम जनता को इस समस्या से राहत मिल सके ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88