ट्रेन की बोगी में मिले दो मोबाइल चोर, पूछताछ के दौरान मोबाइल फोन आरोपी हुए गिरफ्तार

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण । जबलपुर जीआरपी थाना पुलिस द्वारा रविवार को सर्चिंग अभियान के दौरान ट्रेन की बोगी में बैठे दो लड़कों को सन्देह होने पर पूछताछ की गई। जिन्होंने मोबाइल चोरी करने और पूर्व में अपराध में लिप्त पाया गया।
जीआरपी थाना प्रभारी एसएचओ संजीवनी राजपूत ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि विशेष सर्चिंग अभियान के दौरान ट्रेन में सवार दो लड़कों को मोबाइल चोरी के अपराध में पकड़ा गया हैं।
आरोपी –1. राकेश कोरी उर्फ अक्कू पिता कल्लू कोरी उम्र 30 वर्ष निवासी फकीर चन्द अखाडा विन्ध्य वासनी मंदिर के सामने सिन्धी कैम्प थाना हनुमानताल जिला जबलपुर
2.पंकज मकेश्वर पिता विनायक मकेश्वर उम्र 35 वर्ष निवासी फकीर चन्द अखाडा विन्ध्य वासनी मंदिर के सामने सिन्धी कैम्प थाना हनुमानताल जिला जबलपुर के रूप में पाई गई।
आरोपियों से जप्ती – चार मोबाइल कुल कीमती 67,000 रुपए के
घटना का विवरण:- दिनाँक 10/05/2026 को प्लेटफांर्म न. 1 पर चैकिंग दौरान इटारसी छोर पर प्लेटफाँर्म न. 1A पर खडी ट्रेन 51703 जबलपुर मण्डला फोर्ट पैसेंजर के इंजन से पीछे वाले जनरल डिब्बे का गेट खुला हुआ दिखा तो हमराह स्टाफ के डिब्बे मे चैक करने के लिये अंदर पहुँचे जिसमे विकलांग केबिन मे दो व्यक्ति बैठे हुये मिले अन्य कोई वहाँ नहीं था दोनो व्यक्ति पुलिस को देखकर सहम गये जिनसे नाम पता पूछने पर अपना नाम राकेश कोरी उर्फ अक्कू पिता कल्लू कोरी उम्र 30 वर्ष निवासी फकीर चन्द अखाडा विन्ध्य वासनी मंदिर के सामने सिन्धी कैम्प थाना हनुमानताल जिला जबलपुर
2.पंकज मकेश्वर पिता विनायक मकेश्वर उम्र 35 वर्ष निवासी फकीर चन्द अखाडा विन्ध्य वासनी मंदिर के सामने सिन्धी कैम्प थाना हनुमानताल जिला जबलपुर का होना बताये। स्टेशन आने एवं ट्रेन मे बैठने के बारे मे पूछने पर कोई संतोष जनक जबाब नहीं दिये दोनो संदेहियों की पेन्ट की जेबे फूली हुई दिखाई देने पर अपने जेब मे चोरी के मोबाईल बेचने के लिये रखे होना पाया गया। जीआरपी आर. 84 रविकांत को थाने भेजकर विवेचना किट मंगवाये दोनो संदेहियों से जेब मे रखे मोबाईलों को निकालकर दिखाने के लिये कहा गया तब राकेश कोरी के द्वारा अपनी पेन्ट की जेब से दो नग मोबाईल 1. रेडमी कम्पनी का मोबाईल पर्पल कलर कीमती लगभग 19000 रूपये 2. ओप्पो कम्पनी का मोबाईल पीले कलर का कीमती 28000 रूपये का लगभग एवं संदेही पंकज मकेश्वर ने अपने पेन्ट की जेब से दो नग मोबाईल ओप्पो कम्पनी का कीमती 10000 रूपये का दूसरा मोबाईल वीवो कम्पनी का काले कलर का कीमती 10000 रूपये का निकालकर पेश किये । विधिवत पृथक पृथक मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की गई । वहीं इनके विरुद्ध थाना जीआरपी जबलपुर में अप क्र 268/26 धारा 317(2)bns का कायम किया गया। आईसीजेएस में आरोपीगण के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड है आरोपीगण को गिरफ़्तार कर न्यायालय पेश किया जाता है ।
इस दौरान जीआरपी थाना जबलपुर SHO संजीवनी राजपूत के नैतृत्व मे प्रधान आरक्षक मनोज मिश्रा, अरुण तिवारी, आरक्षक रविकांत रजक, परशुराम यादव, गोपाल सिंह, आरपीएफ से प्र जितेंद्र तिवारी व आर सूर्यनाथ का विशेष योगदान रहा।



