उमरिया दर्पण

ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में 20 को बंद रहेंगी दवा दुकानें

सतीश चौरसिया उमरियापान । जिला दवा विक्रेता संघ कटनी ने कलेक्टर के नाम प्रेषित ज्ञापन पत्र डिप्टी कलेक्टर विंकी सिंहमारे को सौंपा । जिसमें 20 मई को प्रस्तावित एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद की सूचना दी है । संघ के अध्यक्ष चंदूलाल जादवानी एवं सचिव सागर आहूजा ने बताया कि यह बंद ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर किया जा रहा है, जो देशभर के 12.40 लाख से अधिक केमिस्ट्स एवं वितरकों का प्रतिनिधित्व करता है । संघ ने बताया कि लंबे समय से लंबित प्रमुख मांगों में अवैध ई-फार्मेसी संचालन पर रोक, बड़े कॉरपोरेट्स द्वारा प्रिडेटोरी प्राइसिंग (हिंसक मूल्य निर्धारण) पर नियंत्रण तथा अधिसूचना G.S.R. 220(E) 26 मार्च 20 एवं G.S.R. 817( अगस्त 18 की वापसी शामिल हैं । संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि अनियंत्रित ई-फार्मेसी संचालन एवं अत्यधिक छूट आधारित व्यापार व्यवस्था से पारंपरिक औषधि वितरण प्रणाली प्रभावित हो रही है । इससे छोटे एवं मध्यम दवा विक्रेताओं के समक्ष अस्तित्व का संकट उत्पन्न हो गया है । साथ ही बिना वैध चिकित्सकीय पर्चे के दवाओं की बिक्री, एंटीबायोटिक्स एवं आदत बनाने वाली दवाओं की आसान उपलब्धता, नकली प्रिस्क्रिप्शन तथा गलत भंडारण जैसी समस्याएं जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही हैं। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि कोविड-19 के दौरान जारी अधिसूचना G.S.R. 220(E) की अब आवश्यकता समाप्त हो चुकी है, किंतु उसका दुरुपयोग जारी है जिससे ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स नियमों के तहत आवश्यक सुरक्षा प्रावधान कमजोर हो रहे हैं । जिला दवा विक्रेता संघ ने राज्य एवं केंद्र सरकार से मांग की है कि जनस्वास्थ्य की सुरक्षा तथा लाखों दवा व्यापारियों की आजीविका के संरक्षण हेतु आवश्यक सुधारात्मक कदम तत्काल उठाए जाएं । ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान अध्यक्ष चंदूलाल जादवानी, सचिव सागर आहूजा, वरिष्ट उपाध्यक्ष गुलाब आहूजा, कनिष्ट उपाध्यक्ष राजकुमार केसवानी, संयुक्त सचिव मुकेश नागवानी, ऑर्गनाइजेशन सेक्रेटी सुनील जादवानी सहित बलराम मेहानी, सुनील कुमार आनंद, ऑडीटर करमचंद बहरानी, अमित जैन, अशोक जैसवानी, आदित्य तिवारी, हेमंत छाबडा, हितेश बलानी आदि मौजूद रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88