कांग्रेस का सोशल मीडिया वॉरियर्स अभियान का शुभारंभ

जबलपुर दर्पण । मध्य प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग द्वारा सोशल मीडिया वॉरियर्स प्रतिभा एक खोज अभियान का शुभारंभ किया गया है। संगठन सशक्तिकरण अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे युवाओं, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, लेखकों, ब्लॉगर्स, मोटिवेशनल स्पीकर्स, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा कला एवं मनोरंजन जगत की प्रतिभाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़कर समाज एवं राष्ट्रहित में कार्य करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष संजय यादव, सीताराम सिलावट, सुकीर्थ त्रिपाठी, विवेक यादव, विवेक भोसले, राजेश पटेल, अभिषेक (रिंकू) शर्मा, जितेन्द्र पटेल, आयुष राजपूत, रत्नेश पटेल, अरविंद मिश्रा आदि उपस्थित रहे।



