जबलपुर दर्पण
पंजाबी कक्षाओं के छात्र हुए पुरस्कृत

जबलपुर दर्पण । गुरुद्वारा मढ़ाताल में संचालित निःशुल्क पंजाबी कक्षाओं के समापन पर विद्यार्थियों हेतु पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य सेवादार सरदार प्रताप सिंह बिर्दी एवं गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओ को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। साध संगत के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों की मेहनत एवं उपलब्धियों की सराहना की गई तथा उन्हें पंजाबी भाषा एवं गुरमत शिक्षा से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया गया।



