जबलपुर दर्पण
तुलसी पौधा का निशुल्क वितरण बड़े फुहारा पर आज से

जबलपुर दर्पण । बड़े फुहारा स्थित खुन्नेलाल एंड कंपनी आयुर्वेदिक दवाई की दुकान में आज सोमवार को शाम 5 बजे से निशुल्क श्याम रामा तुलसी पौधों का वितरण किया जाएगा। जमुना प्रसाद अग्रवाल एडवोकेट ट्रस्ट के द्वारा 1 लाख 5 हजार से अधिक तुलसी पौधों का वितरण अध्यक्ष शरद अग्रवाल के सानिध्य में किया जा चुका है लगातार सेवा कार्य जारी है। कार्यक्रम में सभी से उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील नर्मदा महाआरती के संस्थापक डॉ सुधीर अग्रवाल, शीर्ष अग्रवाल, एडवोकेट स्पर्श अग्रवाल, संस्कार अग्रवाल आदि ने की है



