घुसपैठियों को देश से बाहर करने की मांग

जबलपुर दर्पण । देश की सीमाओं की सुरक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा केवल सुरक्षा बलों की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि यह पूरे राष्ट्र की सामूहिक जिम्मेदारी है यदि कोई व्यक्ति संगठन या ग्रुप, संगठन विदेशी नागरिकों की घुसपैठ में सहयोग करता है उन्हें फर्जी दस्तावेज उपलब्ध कराता है या उनके रहने, बसने की व्यवस्था करता है तो यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न करता है राष्ट्रीय सुरक्षा ,शांति के लिए देश के अंदर आ पहुंचे घुसपैठियों की कुछ लोग मदद करते हैं यह चिंता का विषय है यह बात अल्पसंख्यक कांग्रेस परिवार के वरिष्ठ नेता सरदार दलवीर सिंह जस्सल,सुमन कुमार जैन ने जारी एक संयुक्त बयान में व्यक्त करते हुए कहा की जो संस्था और व्यक्ति विदेशी धन फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से अवैध गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं उनके खिलाफ सख्त से सख्त कड़ी कार्यवाही की जाए
आगे कहा कि किसी भी संदिग्ध नागरिक या गतिविधियों में संलग्न लोगों के खिलाफ गहन जांच की जाए और वह दोषी सिद्ध होते हैं तो उनके विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए ताकि अवैध घुसपैठ रुक सके ।अवैध घुसपैठ का मुद्दा केवल कानून व्यवस्था का नहीं बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा संसाधनों के प्रबंधन और सामाजिक संतुलन से जुड़ा हुआ है प्रत्येक देशवासी को सरकार की मदद करनी चाहिए देश के लिए खतरा बने ऐसे लोगों को तभी बाहर खदेड़ा जा सकेगा जब देश के अंदर रह रहे इनके मददगारों पर प्रहार होगा दूसरी तरफ सीमा प्रबंधन को मजबूत करना होगा पहचान संबंधी दस्तावेजों की पारदर्शी जांच सुनिश्चित करना और अवैध नेटवर्क पर प्रभावी अंकुश लगाना समय के साथ-साथ देश की सुरक्षा के लिए महती आवश्यकता है इसके लिए हमें अपनी सुरक्षा एजेंसी को सतर्क व मजबूत बनाना होगा तभी घुसपैठियों पर और उनके मददगारों पर प्रभावी रोक लगाई जा सकेगी
राष्ट्रीय सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए अल्पसंख्यक कांग्रेस परिवार के वरिष्ठ नेताओं ने केंद्र सरकार से सीमा सुरक्षा और अवैध घोषित रोकने घुसपैठियों को देश से बाहर खदड़ने रहने के लिए जल्द कारगर कदम उठाए जाने की मांग जनहित में की है |



