सीधी दर्पण

नशे के अवैध कारोबार पर सीधी पुलिस का चला प्रहार

सीधी जबलपुर दर्पण । पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन रीवा गौरव राजपूत द्वारा अवैध मादक पदार्थों, नशे के कारोबार और अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान प्रहार 2.0 के तहत सीधी पुलिस द्वारा विगत दिवस जिले में एक दिवसीय व्यापक अभियान चलाया गया। यह अभियान समाज में फैल रहे नशे के दुष्प्रभावों को समाप्त करने एवं अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर रोक लगाने की दिशा में एक सशक्त कदम है। अभियान का उद्देश्य नशे के स्रोतों पर अंकुश लगाकर युवाओं को नशे की गिरफ्त से मुक्त कर नशामुक्त समाज की स्थापना करना है। एक ही दिवस में की गई बड़ी कार्रवाई में 117 प्रकरण दर्ज कर अवैध शराब एवं गांजा सहित कुल 1,63,260 रुपए का माल जब्त किया गया। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव तथा सभी अनुभागीय पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थानों द्वारा एक ही दिवस में व्यापक संयुक्त कार्यवाही की गई। पुलिस टीमों ने शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करते हुए अंग्रेजी, देशी प्लेन, हाथ भट्टी महुआ शराब का अवैध विक्रय करने वालों एवं मादक पदार्थ तस्करों पर निर्णायक कार्रवाई की। अभियान के दौरान कुल 117 प्रकरण, 116 आबकारी, 1 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध किए गए। लगभग 580 लीटर अवैध शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 1,56,760 रुपए आंकी गई। थाना मझौली पुलिस द्वारा 650 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 6,500 रुपए है। इस प्रकार कुल जब्त माल की कुल अनुमानित कीमत 1,63,260 रुपए है। अवैध शराब एवं मादक पदार्थ विक्रेताओं के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। थाना मझौली पुलिस ने मादक पदार्थ गांजा का अवैध विक्रय करने वाले आरोपी चेतमणि सिंह पिता विजय सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी छवारी थाना मझौली जिला सीधी को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। पुलिस की एक दिवसीय कार्रवाई से अवैध नशा के कारोबार में लिप्त लोगों में हडक़ंप मच गया है।
सीधी पुलिस का संकल्प, जारी रहेगा प्रहार-सीधी पुलिस द्वारा चलाया जा रहा यह विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। अवैध कारोबारियों, मादक पदार्थ तस्करों एवं नशे के अवैध व्यापार में लिप्त तत्वों के विरुद्ध लगातार छापेमारी और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीधी जिले के सभी थाना एवं पुलिस चौकी क्षेत्रों में अवैध नशा के विरुद्ध पुलिस का सतत प्रयास जारी रहेगा। अवैध नशा के कारोबार में लिप्त लोगों के संबंध में जानकारी लेने के लिए मुखविरों को सजग किया गया है। मुखविरों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में नशे के अवैध कारोबार पर सतत निगाह रखी जाएगी। साथ ही अपने निकटवर्ती थाना या पुलिस चौकी को इस संबंध में जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88