खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
प्रमुख सचिव ने सराफा कंटेन्मेंट का किया निरीक्षण

जबलपुर।सराफा कंटेन्मेंट जोन के भ्रमण के दौरान प्रमुख सचिव डीपी आहूजा ने स्थानीय निवासियों से मोबाईल फोन से चर्चा की और दैनिक आवश्यकता की वस्तुओं की आपूर्ति व्यवस्था के बारे में जानकारी ली । इस अवसर पर उन्होंने कोरोना फाइटर्स के रूप में तैनात युवाओं से भी चर्चा की । श्री आहूजा ने यहाँ नगर निगम द्वारा स्थापित उप कार्यालय का भी अवलोकन किया तथा क्षेत्र में तैनात नगर निगम के सफाई कर्मियों का हौसला बढ़ाया ।



