कोरोना हैल्पलाईन नम्बर पर ई-पास से सम्बंधित दर्ज हुई शिकायत

जबलपुर पुलिस द्वारा जारी कोरोना हैल्पलाईन नम्बर 7587632600 पर आज दिनॉक तक 62 ई-पास से सम्बंधित एवं अन्य शिकायतें प्राप्त
जबलपुर। पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) ने पहल करते हुये कोविड-19 कोराना से सम्बंधित जानकारी हेतु जबलपुर संस्कारधानीवासियों के लिये एक हैल्प लाईन नम्बर 7587632600 आज दर्ज जारी करते हुये कोविड-19 कोराना से सम्बंधित जानकारी हेतु परिविक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक पूजा पाण्डे एवं परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक सचिन धुर्वे को प्रभारी बनाया गया है।
जारी हैल्पलाईन नम्बर पर आज तक पुलिस से सम्बंधित 20, ई-पास से सम्बंधित 16, कोरोना टेस्ट से सम्बंधित 10, राजस्व से सम्बंधित 1, माईग्रेशन से सम्बंधित 1 एवं अन्य प्रकार की 14 इस प्रकार कुल 62 शिकायतें प्राप्त हुई है जिनका उचित समाधान किया गया है।
जबलपुर पुलिस द्वारा जारी हैल्पलाईन नम्बर 7587632600 को लगाकर संस्कारधानी जबलपुरवासी कोविड-19 कोराना से सम्बंधित कोई भी जानकारी ले सकते हैं, तथा कोरोना संक्रमण से सम्बंधित अपनी शिकायत भी दर्ज करा सकते है इसके साथ ही सुझाव भी दे सकते हैं ।



