जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
ममत्व सेवा संस्था ने बाल दिवस के अवसर पर किया प्रतिभाशाली मूक बधिर विद्यार्थियों का सम्मान

जबलपुर दर्पण। बाल दिवस के अवसर पर भेड़ाघाट बायपास चौराहा स्थित मूक बधिर विद्यालय में दोपहर को बाल प्रतिभा मूक बधिर बालक यशवंत चढ़ार के सम्मान के साथ ही परिसर में पौधारोपण भी सम्पन्न किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आयुक्त निशक्तजन मध्यप्रदेश संदीप रजक व विशिष्ट अतिथि आशीष दीक्षित, संयुक्त संचालक निशक्तजन जबलपुर रहे। अध्यक्षता संस्था के संयोजक के के शुक्ला ने की। इस अवसर पर अध्यक्ष दीपक पचौरी, देवेंद्र शुक्ला, अजय भटेले, अपर्णा राव, रंजना तिवारी आदि उपस्थित रहे।



