कोरोना पॉजिटिव प्रकरणों की संख्या हुई 185

जबलपुर। मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लेब से आज दोपहर मिली 21 सेम्पल की रिपोर्ट में से 35 बर्षीय एक व्यक्ति को पॉजिटिव पाया गया है । इस तरह जबलपुर में अब तक कोरोना पॉजिटिव प्रकरणों की संख्या 185 हो गई है ।
जबलपुर में कोरोना से स्वस्थ होने पर आज मंगलवार की दोपहर मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल से चार लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है । कोरोना से स्वस्थ होकर घर जाने वालों इन व्यक्तियों में पीटर उम्र 23 बर्ष, केशव उम्र 29 बर्ष, अच्छइया कोरी उम्र 34 बर्ष एवं राजू 23 बर्ष शामिल है ।
सुखसागर कोविड केयर सेंटर से भी नई गाईडलाइन के मुताबिक आइसोलेशन के दस दिन पूरे होने और कोई भी लक्षण नहीं दिखाई देने पर आज मंगलवार को दो व्यक्तियों को छुट्टी कर दी गई है । इनमें दिग्पाल कोरी उम्र 27 बर्ष एवं पी जेकब उम्र 24 बर्ष शामिल है । नई गाइड लाइन के मुताबिक दोनों को घर में सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण अगले सात दिनों के लिये सुखसागर क्वारेन्टीन सेंटर में तंखा जायेगा ।



