डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

मुख्यालय में निर्धारित होगा आटो स्टैंड, वाहन संचालकों के साथ बैठक में मिला आश्वासन

वाहन संचालकों को बैठक में दिए गए सभी आवश्यक दिशा-निर्देश

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो।यातायात थाना डिडौंरी में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में व अनुभागीय अधिकारी पुलिस डिण्डोरी की मौजूदगी में कल मंगलवार को बैठक का आयोजन रखा गया। बताया गया कि बैठक में कस्बा डिण्डोरी में चलने वाले सभी सवारी वाहनों, ऑटो एवं बसों के संचालक, चालक, परिचालकों सहित बस ऑटो संघ के पदाधिकारियों की मौजूदगी में बैठक कराया गया। बैठक में एसडीओपी रविप्रकाश कोल द्वारा सभी को सड़क सुरक्षा समिति डिण्डोरी की पिछले दिनों हुई बैठक में दिए गए निर्देशों एवं निर्णयों को पालन करने को कहा गया है। बैठक में सभी थाना प्रभारी, यातायात एवं पुलिस स्टाफ को भी दिए निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। बस संचालकों तथा ऑटो चालकों को निर्देशित किया गया कि कोई भी बस एवं ऑटो चालक अपने वाहनों को ओवरलोड ना चलाएं, जितनी सवारियों की क्षमता है, उतनी ही सवारी बैठाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी बस एवं ऑटो चालक शराब पीकर अपने वाहन को ना चलाएं, जिम्मेदार लोग अपने अपने सभी ड्राइवरों को सूचित करें। बस संचालकों को निर्देशित किया गया कि मंडला स्टैंड से समनापुर तिराहा तरफ जाने वाली बसों को नो एंट्री के समय में बायपास से निकाल जाये, बसों के कारण पुरानी डिण्डोरी में जाम की स्थिति निर्मित होती है। इसी तरह जिला चिकित्सालय के सामने बसें खड़ी करके सवारियाँ न बैठाएं, इसका कड़ाई से पालन हो। ऑटो चालक को भी निर्देशित किया गया कि डिण्डोरी कस्बा की ओर चलने वाली ऑटो को चिन्हित करने के लिए कलर कोड पट्टी लगाएं तथा सभी प्रकार के यातायात नियमों का पालन करें। निर्देश दिए गए की वाहनों की गति सीमित रखी जाए, कोई भी तेज गति से वाहन ना चलाएं, सभी संचालक अपने अपने वाहनों को फिट रखें।्, वाहनों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। पुलिस अधीक्षक संजय सिंह द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने हेतु एसडीओपी डिण्डोरी द्वारा सूबेदार कुँअर सिंह उलाड़ी एवं यातायात स्टाफ को हिदायत दिए। बैठक के दौरान बस संचालकों, एजेंटों द्वारा मांग की गई कि बस के टाइम पर ऑटो चालक ऑटो को आगे पीछे न चलें। वहीं ऑटो चालकों ने मांग रखी कि ऑटो स्टैंड की जगह निर्धारित की जाए, जिस पर एसडीओपी द्वारा उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88