अपराध दर्पणखास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

एक बोरी में गीला और सूखा मिला गांजा, कुंडम पुलिस ने किया जप्त

मादक पदार्थ गांजा के व्यापार मे लिप्त आरोपी पुलिस गिरफ्त में         

जबलपुर।थाना प्रभारी कुण्डम प्रताप सिंह मरकाम ने बताया कि क्राईम ब्रांच टीम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई, कि कुण्डम थाना अर्न्तगत ग्राम चिरईपानी में  सोभैंया आर्मो ने अपने घर में गांजा उगाया था और उसे सुखाकर बेचने के लिये रख लिया है और बाकी हरा गांजा अभी सुखा रहा है, सूचना पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत योजनाबद्ध तरीके से थाना कुण्डम एवं क्राईम ब्रांच की टीम के द्वारा संयुक्त रूप से मुखबिर के बताये स्थान ग्राम चिरईपानी में दबिस दी गई, सोभैंया उर्फ भगवानदास आर्मा पिता लालसिंह उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम चिरईपानी का घर पर मिला जिसे मुखबिर की सूचना से अवगत कराते हुये   तलाशी ली गई घर की परछी में दो अलग अलग बोरों में सूखा गांजा एवं एक बोरी में गीला गांजा रखा मिला, तौल करने पर 16 किलो 100 ग्राम सूखा नमी युक्त एवं 05 किलो 100 ग्राम गीला गांजा होना पाया गया, गांजा के सम्बंध में  पूछताछ करने पर सोभैंया आर्मा ने  बताया कि अपनी खेत की बाड़ी में उक्त गांजा उगाया है,   कुल 21 किलो 200 ग्राम गांजा जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

         आरोपी के रंगे हाथ पकड़ने में क्राईम ब्रांच के सउनि राजेश शुक्ला, प्रधान आरक्षक जय पाण्डेय, आरक्षक जितेन्द्र दुबे, ज्ञानेन्द्र पाठक, सादिक, अजीत पटैल, सुग्रीव तिवारी, आनंद तिवारी, अनिल शर्मा,  एवं थाना कुण्डम के उप निरीक्षक एम.पी. श्रीवास्तव, निवेदिता सोनी, आरक्षक गंगाराम की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88