आज जबलपुर में पॉजिटिव की संख्या 209 हुई, कुंडम के छह मजदूर, एक सिहोरा और नरसिंहपुर में मिला पहला कोरोना पॉजिटिव

जबलपुर। आइसीएमआर लैब और मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब से आज शनिवार की शाम मिली 106 सेम्पल की रिपोर्ट में से नौ व्यक्तियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है । इन्हें मिलाकर जबलपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 209 हो गई है । इनमें से 129 स्वस्थ हो चुके हैं और अभी तक 9 लोगों की मृत्यु हो गई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 71 रह गये हैं ।
नोट – उत्तरप्रदेश के देवरिया जिले के पॉजिटिव पाये गये मृतक बच्ची सहित भगत परिवार के तीनों सदस्य को इसमें शामिल नहीं किया गया है । जिन नौ लोगो को पॉजिटिव पाया गया है उनमें बापू नगर रांझी का एक 34 बर्षीय व्यक्ति शामिल है । जो मुम्बई में एक हेयर कटिंग का काम किया करते थे और 15 मई को जबलपुर आये थे तभी से होम क्वारेन्टीन में थे ।
पॉजिटिव व्यक्तियों में छह प्रवासी मजदूर हैं और कुंडम तहसील के अलग-अलग गाँव के हैं । ये सभी 14 मई को दूसरे राज्यो से कुंडम लौटे थे और तभी से हरदुली स्थित छात्रावास में बनाये गये क्वारेन्टीन सेंटर में थे । इनमें मोहनी पड़रिया , हरदुली कला, चौरई कला और मांझी टोला हरदुली का एक-एक तथा विशनपुरा चौरई के दो व्यक्ति शामिल हैं ।
दो अन्य पॉजिटिव व्यक्तियों में सिंधी केम्प बड़ी मदार टेकरी की 12 और 11 साल की दो बालिकाएं शामिल हैं । जो इसी क्षेत्र के कल शुक्रवार को पॉजिटिव पाये गये व्यक्तियों के परिवार की सदस्य हैं ।
जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या हुई- 209, स्वस्थ- 129, मृत- 9, एक्टिव केस -71
एक पॉजिटिव मिला सिहोरा का
जबलपुर में आईसीएमआर लैब से आज शनिवार की रात मिली 68 सेम्पल की रिपोर्ट में एक व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है । पॉजिटिव सिहोरा का नया मोहल्ला नम्बर-एक कमानिया गेट के समीप रहने वाला 21 बर्षीय युवक है । वो अहमदाबाद में एक फैक्ट्री में काम करता था और वहाँ 10 मई को सिहोरा पहुंचा था । इसी दिन उसकी खितौला में स्क्रीनिंग की गई थी और डॉ भीमराव अम्बेडकर छात्रावास में क्वारेन्टीन में था । कवारेन्टीन सेंटर से उसे 22 मई को डिस्चार्ज कर दिया गया था ।
नरसिंहपुर में कोरोना के पहला पाजिटव केस
नरसिंहपुर। कोरोना के पहला पाजिटव केस मिला है. दिनांक 20 मई 2020 को अहमदाबाद गुजरात से दो गाड़ियों में कुल 19 व्यक्ति नरसिंहपुर आये थे. जिसमें से ग्राम बिल्थारी तहसील नरसिहपुर का एक व्यक्ति कोरोना पाजिटव पाया गया है. अहमदाबाद से आये हुये उक्त व्यक्ति ग्राम बिल्थारी, ग्राम ईश्वरपुर और ग्राम नांदिया-बिल्थेरा में होम कोरन्टाईन किये गये थे.
सतर्क और सजग रहें. अफ़वाहों से सावधान रहें.
दीपक सक्सेना,कलेक्टर
नरसिंहपुर



