शूटर्स ने किया उत्कृष्ट प्रर्दशन

जबलपुर दर्पण। राजीव गाँधी प्रोद्यौगिकी विश्वविद्यालय द्वारा भोपाल में आयोजित हुई राज्य स्तरीय इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में गन फॉर ग्लोरी शूटिंग अकादमी जबलपुर के 5 राइफल एवं पिस्टल शूटर्स ने उत्कृष्ट प्रर्दशन करते हुए मैडल जीते। राइफल शूटर अमर्त्य दुबे ने स्वर्ण, अपूर्वा गिदरोनिआ ने कांस्य , पिस्टल शूटर शिवम् पटेल ने कांस्य , तृषा सुर ने स्वर्ण एवं पवन कुमावत ने स्वर्ण पदक जीते। इन सभी शूटर्स को अब आल इंडिया अन्तर यूनिवर्सिटी शूटिंग कॉम्पीटीशन में खेलने का अवसर मिलेगा । विदित हो की ये सभी शूटर्स गन फॉर ग्लोरी शूटिंग अकादमी जबलपुर में सीनियर कोच निशांत नाथवानी, असिस्टेंट पिस्टल कोच अनुज रतनप्रभा एवं असिस्टेंट राइफल कोच शांति चक्रवर्ती से प्रशिक्छण प्राप्त कर रहे हैं। अकादमी के प्रबंधक श्री प्रशांत जैन ने सभी विजेताओं को बधाई दे एवं आने वाले कॉम्पीटीशन के लिए शुभकामनाएं दीं।



