विधानसभा अध्यक्ष का स्टेशन पर आत्मीय स्वागत

कटनीदर्पण। मध्य प्रदेश के नव नियुक्त विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम का शनिवार रात्रि मुड़वारा स्टेशन में जोरदार आत्मीय स्वागत किया गया। रीवा से भोपाल जाने के दौरान अल्प प्रवास पर कटनी पंहुचे श्री गौतम का जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने पुष्प गुच्छ व शाल श्रीफल भेंटकर स्वागत किया। साथ ही उन्हें स्मृति चिन्ह स्वरूप भगवान शंकर की रजत मूर्ति भेंट की। इस अवसर शहडोल सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम, आदेश खरया, सोनू बहरे, राजेश भास्कर, अजय माली, अमन, अन्नय शुक्ला, दीपक शर्मा, रॉबिन रावत आदि ने भी विधानसभा अध्यक्ष श्री गौतम का पुष्प माला से स्वागत कर उनका मुंह मीठा कराया। साथ ही मार्गदर्शन प्राप्त किया।



