केजरीवाल को समझाएंगे और राहुल को संयोजक वाली हैसियत दिखाएंगे

दिल्ली। बाजवा की यह प्रतिक्रिया पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह के उस बयान के एक दिन बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘उनकी पार्टी राज्य में सार्वजनिक मुद्दों पर सत्तारूढ़ आप के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी। हम उनका चेहरा देखने को तैयार नहीं।’ कांग्रेस नेता बाजवा से जब आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन की संभावना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश इकाई सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के साथ हाथ नहीं मिलाएगी और उन्होंने दिल्ली में पार्टी नेतृत्व को अपने फैसले के बारे में सूचित कर दिया है। बाजवा ने कहा कि ‘हम उनका चेहरा भी देखने को तैयार नहीं हैं और आप गठबंधन की बात कर रहे हैं। उनके साथ गठबंधन में कौन प्रवेश करेगा? वे पंजाब विरोधी हैं। उन्होंने बाढ़ से निपटने को लेकर भगवंत मान-नीत पंजाब सरकार की ‘खराब तैयारियों’ की भी आलोचना की। वहीं पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा ने भी आप के खिलाफ निशाना साधा था। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी जहां इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लुशिव अलायंस’ (इंडिया) का हिस्सा बनी है। वहीं पंजाब में कांग्रेस लगातार आप सरकार को घेर रही है। जिसको लेकर राजा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा संवैधानिक मूल्यों की रक्षा और लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ाई लड़ी है।
अब चुंकि देश को भाजपा और विशेषकर नरेंद्र मोदी सरकार को हटाने के लिए नीतीश कुमार ने बिहार से महागठबंधन की नींव रखी। अब इसके लिए जरूरी है कि महागठबंधन के बीच सभी दलों के मतभेद को दूर किया जाए ।कांग्रेस और आम आदमी के मतभेद से महागठबंधन पर बुरा प्रभाव पड़ेगा।



