अधिवक्ता संघ ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

जबलपुर। रांझी थाना अंतर्गत भारी संख्या में व्याप्त अनियमितताओं और थाने में दर्ज रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा कार्यवाही न किए जाने को लेकर नाराज रांझी अधिवक्ता संघ जबलपुर अध्यक्ष जगदीप प्रकाश टीटू एवं सचिव एलबीएस बघेल के नेतृत्व में एक बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं का दल पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा से मिलने पहुंचा।
प्रथम सूचना रिपोर्ट पर रांझी थाने के स्टाफ द्वारा कार्रवाई न किए जाने और आरोपी गणों की गिरफ्तारी न किए जाने को लेकर के ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि पुलिस थाना में अधिवक्ताओं के सामने मामले में पुलिस के द्वारा लापरवाही बरती जा रही है और वहां का स्टाफ मनमानी पर उतारू है। अधिवक्ताओं के मामले में जानबूझकर उन पर काउंटर केस बनाया जाता है ताकि परेशान किया जा सके। रांझी थाने में व्यवस्थाएं पूरी तरह ध्वस्त हैं। गिरफ्तारी वारंटों की तामील नहीं की जा रही और सामान्य लोगों की भी रिपोर्ट नहीं दर्ज जाती है। अपराधियों को संरक्षण दिया जाता है। इन तमाम विषयों को लेकर के सभी अधिवक्ता गणों ने एसपी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन सौंपने में अधिवक्ता अरविंद साहू, अरुण जैन, रोहित यादव, पहलाद चौधरी, हरिशंकर सूर्यवंशी, रवि केवट, दीपक तिवारी, अरविंद सिंह, जितेंद्र बेन, दिनेश अरोरा, संतोष जोशी और अन्य अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।



