खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

भगवान कृष्ण और संतों के अपमान पर उत्तिष्ठ भारत ने विरोध दर्ज कराया

जबलपुर। सोशल मीडिया के माध्यम से अक्सर इस तरह की खबरें प्रसारित होती रहती हैं जिससे कि धार्मिक सद्भाव खराब हो। देवी देवताओं के चित्रों पर अपमानजनक टिप्पणी करना या उन पर किसी अपमानजनक चित्र की एडिटिंग कर देना, साधु-संतों के लिए अपशब्द का इस्तेमाल करना एक आम सा चलन हो गया है। अक्सर धर्म से जुड़े संगठन अपना आक्रोश दर्ज कराते हैं। पुलिस कार्यवाही भी करती है लेकिन यह प्रवृत्ति समाप्त नहीं हो रही है और इसका एक ही कारण है कि ऐसा करने वाले दोषियों को संभवतः उचित सबक नहीं मिल पा रहा है। ऐसी घटना प्रकाश में आई है जिसमें भगवान कृष्ण की तस्वीर के ऊपर कांग्रेस नेता दिनेश यादव की तस्वीर लगाकर उन्हें भगवान कृष्ण के रूप में प्रचारित करने का प्रयास किया गया। गोमूत्र जो कि एक औषधीय रूप में भी प्रयोग किया जाता है उसे लेकर साधु और संतों पर अभद्र टिप्पणी सोशल मीडिया के माध्यम से की गई है। इससे आहत होकर उत्तिष्ठ भारत संगठन ने अपना विरोध दर्ज कराया है। इस संबंध में उचित कार्यवाही करने के लिए एसपी ऑफिस में ज्ञापन दिया है। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने इस विषय में उचित कार्रवाई करने की बात कही है। थानेश्वर गोले प्रदेश संगठन मंत्री मध्यप्रदेश, महाकौशल प्रांत अध्यक्ष सुमित ठाकुर,राजा यादव, सूरज पटेरिया, अभिषेक चंद्राकर, आशीष पासी, गोविंद नापित, विजय श्रीवास्तव, संजय मेहरा, तापस सरकार और संगठन के सभी सदस्य मौजूद रहे सुमित ठाकुर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यदि इस विषय पर उचित कार्रवाई नहीं की गई। तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88