कर्नाटक में हुयी जैन आचार्य की हत्या का विरोध

जबलपुर दर्पण। कर्नाटक के हीरे खोड़ी गांव के जैन आश्रम में चार्तुमास रत जैन आचार्य 108 श्री काम कुमार नंदी जी महाराज की अज्ञात तत्वों ने निर्मम हत्या कर उनके शरीर के अंग बोर बेल में डाल दिये । निर्मम हत्या के विरोध में भारत का पूरा जैन समाज आक्रोशित है। जगह-जगह इस निर्मम हत्या की चर्चा हो रही है। स्वतंत्रता के पूर्व भी ऐसी घटनायें इस देश में नहीं घटी। आज जगह- जगह तीर्थों में उपद्रव हो रहे है, जैन संत सुरक्षित आवागमन नहीं कर सकते, उनके बिहार के समय उनकी हत्यायें हो जाती है। आज स्वतंत्र भारत में जैन संत सुरक्षित नहीं है। ऐसे प्योर निंदनीय कार्य का जैन सोशल ग्रुप- 129- जबलपुर घोर बिरोध प्रकट करता है भारत सरकार से यह अपील करता है कि देश में जैन मुनियों को सुरक्षा प्रदान किया जाये। इनकी सुरक्षा के लिये नया कानून बनाया जाये ताकि भविष्य में ऐसे निदंनीय कार्यों की पुनरावृत्ति न हो सके, इस अवसर पर जैन सोशल ग्रुप- 129 के अध्यक्ष-मयूर संघवी, सचिव मुकेश टाटिया, श्री एम.एम. जालोरी, अतुल ओसवाल, सुभाष डागा, आरती संघवी, निमिषा थरिया, उमेश जैन, संदीप जैन, विमा समदड़ीया, सुधीर संचेती, अनिल कोचर, चंदन बाला गोलछा, देवेन्द्र ओसवाल आदि का सहयोग रहा। आभार श्री मुकेश राटिया जीने किया।



