नये सत्र के शुभांरभ डॉक्टर एवं सी.ए. का किया सम्मान

जबलपुर दर्पण। लायंस इंटरनेशनल के वरिष्ठ क्लब लायंस क्लब जबलपुर के नये सत्र का शुभारंभ श्री गणेश मंदिर में पूजा करके प्रारंभ किया तत्पश्चात 25 पौधों का वृक्षारोपण किया गया, डॉक्टर एवं सी.ए.दिवस पर 8 डॉक्टर एवं 2 सी.ए. डॉ अरुण जैन,डॉ नवीन कोठारी ,डॉ रीना कोठारी,डॉ सुशील त्रिपाठी,डॉ नवीन शर्मा,डॉ शुभाली शर्मा,डॉ सिद्धार्थ बरडिया, डॉ मृगेशा बरडिया , सीए प्रिया शाह, सीए पूर्वा अग्रवाल को पौधा एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया साथ ही सदस्यों को जल संरक्षण एवं पर्यावरण संबंधी जानकारी दी गई | 3 माह वृक्षारोपण के कार्यक्रम किए जाएँगे ,कार्यक्रम में लायन उमेश जैन, लायन प्रबोध तिवारी, लायन दीपक पोपट , लायन हरिभाई पटेल , क्लब अध्यक्ष लायन अंकिता जैन, सचिव लायन भूमिका पटेल, कोषाध्यक्ष लायन मीता पोपट, लायन मनीषा सोनी,लायन स्वेता तिवारी, हर्निश शाह ,मंजुला शाह, हेतल शाह की उपस्थिति रही.



