अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

रूपयों न देने पर प्राणघातक हमला करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर। थाना गोरखपुर अन्तर्गत नयागांव में चाकू बाजी की घटना होने एवं घायल को उपचार हेतु मेडीकल काॅलेज ले जाने की सूचना पर मेडीकल कॅालेज पहुची पुलिस को रतिलाल रैदास उम्र 31 वर्ष निवासी बरगी हिल्स काॅलोनी लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास थाना तिलवारा ने बताया कि दिनांक 05-06-2020 केा मेडीकल से काम करके अपने घर सायकिल से आ रहा था  रात लगभग 8 बजे जैसे ही नयागांव फारेस्ट सुरक्षा चैकी के पास पहुचा कि उसी समय रामपुर की ओर से दो अज्ञात लड़के जिनकी उम्र लगभग 25-30 वर्ष थी पुरानी मोटर सायकिल से आये और उसकी सायकिल रोककर उससे पैसा मांगने लगे, उसने पैसा देने से मना किया तो दोनों लड़के मोटर सायकिल से उतरकर जान से मारने की नियत से चाकू से हमला कर उसके सीने, दाहिने जांघ और पेट में चोट पहुचा दी उसने आवाज लगाई एवं हल्ला किया तो दोनो मोटर सायकल में बैठकर रामपुर चैक तरफ भाग गये। रिपोर्ट पर धारा 327, 307, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

                      घटित हुई घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। घटना की जानकारी  लगने पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) मौके पर पहुंचे पूर्व से उपस्थित अति. पुलिस अधीक्षक दक्षिण डाॅ संजीव उइके, तथा नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर श्री आलोक शर्मा एवं थाना प्रभारी गोरखपुर सुश्री सारिका पाण्डे की उपस्थिति में घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुये आरोपियों की पतासाजी के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया।
 
                    आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक दक्षिण डाॅ संजीव उइके,  एवं  अति. पुलिस अधीक्षक अपराध डाॅ रायसिंह नरवरिया तथा नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर श्री आलोक शर्मा द्वारा थाना प्रभारी गोरखपुर सुश्री सारिका पाण्डे के नेतृत्व में थाना स्टाफ एवं क्राईम ब्रांच की टीम को पतासाजी हेतु लगाया गया।

                   विवेचना के दौरान थाना क्षेत्र के असामाजिक तत्वो से सघन पूछताछ की गयी दौरान पूछताछ के जानकारी मिली कि रितिक बेन एवं केसू बेन एक साथ मोटर सायकिल में नया गाॅव तरफ घूमते हुये देखे गये है  जो अपने पास चाकू रखते है।

                 यह जानकारी लगते ही सरगर्मी से तलाश कर रितिक बेन निवासी बेन मोहल्ला को सरगर्मी से तलाश कर अभिरक्षा में लेते हुये सघन पूछताछ की गयी तो अपने साथी केशू बेन के साथ घटना  कारित करना स्वीकार किया एवं घटना मे प्रयुक्त चाकू साथी ब्रजेश बेन को देना बताया। केशू बेन एवं ब्रजेश बेन के घरों पर दबिश दी गयी, केशू बेन घर से फरार मिला, ब्रजेश बेन को अभिरक्षा मे लेते हुये पूछताछ कर घटना में प्रयुक्त चाकू तथा रितिक बेन से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल बरामद करते हुये प्रकरण में दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है, फरार केशू बेन की तलाश जारी है।  
उल्लेखनीय भूमिका- अज्ञात आरोपियों को पतासाजी कर गिरफ्तार करने में, थाना प्रभारी गोरखपुर सुश्री सारिका पाण्डे चैकी प्रभारी उप निरीक्षक सुमित मिश्रा, प्रधान आरक्षक दीनानाथ दुवे, आरक्षक चंदन दुबे,  मोहित राजपूत, क्राइम ब्रान्च के प्रधान आरक्षक धनंजय सिंह , विजय शुक्ला , प्रमोद पांडे आरक्षक विनय, बीरबल , प्रेम विश्वकर्मा , मोहित , रामगोपाल , राममिलन , खुमान सिंह की सराहनीय भूमिका रही।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88