शासन की योजनाओं को घर घर पहुँचायें

मुख्यमंत्री ने जबलपुर अल्प प्रवास के दौरान नेताओ से की चर्चा
जबलपुर दर्पण। जबलपुर में अल्प प्रवास के दौरान डुमना एयरपोर्ट पहुँचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वागत करने पहुँचे नवनियुक्त भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू एवँ सभी नेताओं से आगामी 5 फरवरी से प्रारम्भ हो रही विधानसभा विकास यात्राओं के संदर्भ में चर्चा की। मुख्यमंत्री ने नगर अध्यक्ष प्रभात साहू से कहा 5 फरवरी से 25 फरवरी तक प्रदेश की 230 विधानसभाओ में विकास यात्रा निकाली जाना है जिसमे संगठन का सबसे महत्वपूर्ण योगदान होगा इसीलिए पार्टी का हर कार्यकर्ता इसमे समय देकर शामिल हो और हर घर तक मप्र शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, सरकार द्वारा किये गए विकास कार्य की जानकारी एवँ अपने जनप्रतिनिधि द्वारा किये कार्यो का उल्लेख करते हुए जानकारी देना होगी। नगर अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया है कि जबलपुर महानगर का संगठन पूरी ताकत से इस विकास यात्रा को निकालेगा और हर कार्यकर्ता अपना योगदान देगा। इस अवसर पर ग्रामीण अध्यक्ष रानू तिवारी, विधायक अशोक रोहणी, मप्र जनअभियान परिषद उपाध्यक्ष डॉ जितेंद्र जामदार, आशीष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, पूर्व मंत्री शरद जैन, अंचल सोनकर, पूर्व नगर महामंत्री शिवराम बैन, रवि साहू
डॉ. शुभम अवस्थी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।



