ग्लोबल इन्वेस्टर मीट में जनेकृविवि के माइनर मिलेट्स प्रोडक्ट की धूम

सीएम ने जनेकृविवि के कोदो, कुटकी, सांवा के उत्पाद की प्रशंसा की
जबलपुर दर्पण। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. प्रमोद कुमार मिश्रा की सद्प्रेरणा एवं संचालक अनुसंधान सेवायें डाॅ. जी.के. कौतू के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय के खाद्य विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. एस.एन. शुक्ला एवं विभाग की टीम के डाॅ. एम.ए. खान, डाॅ. अल्पना सिंह,डाॅ. राजेन्द्र सिंह ठाकुर , डाॅ. एच. दीक्षित, डाॅ. अर्चना पांडे, डाॅ. महाजन, डाॅ. प्रतिभा परिहार द्वारा लघु धान्य फसलों के 12 मूल्यसंवर्धित उत्पाद कोदो मफिंस, रागी मंफिस, कोदो पास्ता, रागी पास्ता, रागी कुकीज, ज्वार पोहा फ्लेक्स, ज्वार पास्ता, ज्वार कुकीज तैयार कर इन्दौर में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्ट मीट प्रवासी भारतीय दिवस जो 8 से 10 जनवरी तक आयोजित है। इसमें प्रदर्शन के माध्यम से माइनर मिलेट्स की जानकारी व उत्पाद की गुणवत्ता का स्टाॅल लगाया गया है। ज्ञात हो कि संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 2023 माइनर मिलेट्स ईयर घोषित किया गया है। इसी के अन्तर्गत जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के खाद्य विभाग द्वारा प्रदेश के आदिवासियों की लाइफ लाइन कही जाने वाली कोदो, कुटकी, रागी, सांवा, कंगनी एवं बाजरा के विभिन्न मूल्यसंवर्धित उत्पाद तैयार कर प्रदर्शित किया गया हैं। इंदौर के प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर किसान कल्याण एवं कृषि विकास मध्यप्रदेश और जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर के संयुक्त तत्वधान में लघु धान्य से संवर्धित प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद का प्रदर्शन किया गया। इसमें जनेकृविवि के खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा विकसित लघु धान्य जैसे-कोदो मफिंस, रागी मंफिस, कोदो पास्ता रागी पास्ता, रागी कुकीज, ज्वार पोहा फ्लेक्स, ज्वार पास्ता, ज्वार कुकीज जैसे अनेक लघु धान्य से संवर्धित प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद के बारे में शिवराज सिंह चैहान मुख्यमंत्री को डाॅ. शिवशंकर शुक्ला विभागाध्यक्ष खाद्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा विस्तार से बताया गया। मुख्यमंत्री श्री चैहान ने विश्वविद्यालय के द्वारा तैयार उत्पादों को देखा व सराहना करते हुये हाथ में लेकर कोदो पास्ता का प्रचार-प्रसार किया एवं आगामी बेहतर कार्य करने हेतु विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक को शुभकामनायें दी। स्टाॅल भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय में विकसित उत्पाद के नए ब्रांड नर्मदा मिलेट्स उत्पाद को भी लांच किया। इस दौरान कृषि विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल, जी.एस.चैहान संयुक्त संचालक कृषि विभाग संचालनालय मुख्यालय और डाॅ. राजेन्द्र सिंह ठाकुर, वैज्ञानिक खाद्य विज्ञान विभाग उपस्थित रहे।



