खेल दर्पण

मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर रहेगी खेल सितारों की धूम

जबलपुर दर्पण। खेल दिवस पर रहेगी खेल सितारों की धूम, हॉकी के जादूगर स्व. श्री मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिन (राष्ट्रीय खेल दिवस) दिनांक 29/08/2024 को महाकौशल क्रीड़ा परिषद् के द्वारा महापौर कप महाकौशल खेल रत्न अलंकरण 2024 का आयोजन रजत जयंती वर्ष के रूप में सायं 7:00 बजे मानस भवन, में भव्यता पूर्वक किया जा रहा है, इस आयोजन में बॉडी बिल्डिंग के दो बार मिस्टर वर्ल्ड का खिताब जीतने वाले भारतीय सेना के जांबाज खिलाड़ी अनुज कुमार, भारतीय हॉकी के स्वर्णिम युग के नायक, पदमश्री व द्रोणाचार्य अवार्डी अजीत पाल सिंग, जिनके नेतृत्व में भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में स्वर्ण पदक अर्जित किया था एवं श्री सुशील दोषी, पदमश्री से सम्मानित एवं अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कामेंट्रेटर जिन्होंने 300 से अधिक वनडे मैच एवं 100 से अधिक टेस्ट मैचों में कामेंट्री की तथा दूरदर्शन आने के पूर्व पूरा देश ट्रांजेस्टर कानों में लगाकर आँखों देखा हाल सुनने के लिये बेताब रहता था तथा श्री कुक्कू वालिया अंतर्राष्ट्रीय हॉकी एम्पायर एसोसियेशन के चेयरमेन रहे, महापौर कप महाकौशल खेल रत्न अलंकरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें महाकौशल क्षेत्र के 14 जिलों के सर्वोत्कृ ष्ट चयनित खिलाड़ियों को महापौर कप महाकौशल खेल रत्न से अलंकृत किया जावेगा, अध्यक्ष एडवोकेट अशोक गुप्ता ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये बताया कि इस वर्ष 32 खिलाडियों को महाकौशल खेल रत्न से सम्मानित किया जावेगा, 2 खिलाड़ियों को खेल शिरोमणि सहित खेल के क्षेत्र में कार्य करने वाली 5 स्तुत्य खेल संस्थाओं को सम्मानित किया जायेगा, इस वर्ष महाकौशल क्रीड़ा परिषद् के द्वारा रजत वर्ष के उपलक्ष्य में सभी खेल रत्नों को रू. 5,100/- की राशि एवं खेल शिरोमणि को रू. 11,000/- की राशि से सम्मानित किया जावेगा। इस आयोजन को सफलतापूर्वक आयोजित करने में संस्था के संरक्षक विवेक कृष्ण तन्खा, जगत बहादुर सिंह अन्नू, सौरभ नाटी शर्मा, संस्था के संस्थापक डॉ. प्रशांत मिश्रा, संयोजक रवि पटेल, राकेश तिवारी, आरिफ बेग, सचिव वीरेन्द्र सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष पप्पू वसीम खान, मनोज सेठ, सत्येन्द्र ज्योतिषी, महासचिव राजेश राजपूत, आशीष तिवारी, कोषाध्यक्ष हेमन्त नायडू, सहसचिव योगेन्द्र तिवारी, रमेश केशरवानी, आलोक असाटी, रोहित चौपड़ा, शकील अनवर का महत्वपूर्ण योगदान है, इनका होगा सम्मान, महाकौशल खेल रत्न, चंद्रभान धुर्वे (बॉडी बिल्डिंग), विश्वनाथ बैनर्जी (बॉडी बिल्डिंग), पवन कुमार पटेल (फुटबॉल) सुश्री इंदिरा श्रीवास, बॉलीबॉल (विक्रम अवॉर्डी). रत्नाकर अयाचित (बॉक्सिंग), प्रशांत द्विवेदी, क्रिकेट (रणजी खिलाड़ी). शशांक जोशी (पॉवर लिफ्टिंग), श्रीमती चेताली शाह, खो-खो (विक्रम अवॉर्डी), अब्दुल कय्युम (हॉकी). सुश्री विधु यादव (हॉकी), रंजीत रान (कुश्ती). हीरा चक्रवर्ती (कुश्ती). मीनूकांत शर्मा (एथेलेटिक्स), श्रीमती विमला चक्रवर्ती (एथेलेटिक्स). सुश्री पुष्पा रघुवंशी (कब्बडी), एशली दास (शतरंज), राजकुमार यादव (ताईकॉन्डो). गणेश कुशवाहा (वेट लिफ्टिंग). ऋषिराज विज (स्ट्रेन्थ लिफ्टिंग), सुश्री रिया झा (योगा), चिराग विद्यार्थी (तीरंदाजी), कु. सारका अंजुम (जूडो), विशाल रॉय (कराटे), अरिंजय चिले (वुशू), सुश्री शिवानी पवार (कुश्ती), छिंदवाड़ा, तोसराम कनौजे (कराटे), बालाघाट, विजय पटेल (हैन्डबॉल), दमोह, सुश्री भावना डहेरिया (एवरेस्ट क्लाइमर), छिंदवाड़ा, सुश्री रामवती परते (ऐथेलेटिक्स), मण्डला, सुश्री उषा शेलेकर (खो-खो), नरसिंहपुर, आदित्य धामे (वॉलीबॉल), बालाघाट, सिवनी, तरुण कुमार (फुटबॉल) (हैंडीकैप्ड) महाकौशल खेल शिरोमणि स्व. श्री आर.सी. रजक (फुटबॉल) (मरणोपरांत) श्री उमाशंकर पटेल (कुश्ती) स्तुत्य खेल संस्थाएँ
हितकारिणी महासभा,जय बजरंग व्यायामशाला, खमरिया गन फॉर ग्लोरी शूटिंग एकेडमी कॉर्पोरेशन बास्केटबॉल एसोसिएशन गोल बाजार क्रिकेट एकेडमी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88