सावन माह में श्रीमद भागवत कथा का होगा आयोजन

जबलपुर दर्पण। श्रीमद् भागवत कथा 108 मूलपाठ परायण का आयोजन कथावाचक वृंदावन से श्रीहित ललितवल्लभ नागार्च जी महाराज द्वारा श्रीमद भागवत कथा 108 मूलपाठ के साथ 10 अगस्त से 16 अगस्त 2023 को दोपहर 03 बजे से 06:00 बजे प्रतिदिन लाल हवेली प्रांगण, पाटन रोड़, में राधारानी भक्तों द्वारा भव्य भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसे विशेष रूप में 108 यजमान महाराज श्री के साथ अपने परिवार के साथ श्रीमद् भागवत कथा का मूलपाठ करेगें। जो कि जबलपुर शहर में पहली बार 108 मूलपाठ भागवत परायण होने जा रहा है, संस्कारधानी वासियों और राधारानी भक्तों के लिये बहुत ही हर्ष का विषय है और जिसकी गुंज शहर के साथ-साथ शहर के आस-पास बाहर भी आयोजन चर्चा का विषय होगा। इसी तारतम्य में शाही पैलेस, विजय नगर, में समिति के गणमान नागरिकों और वरिष्ठजनों के साथ पांचवी बैठक एवं पत्रकारवर्ता रखी गयी। बैठक की अध्यक्षता पंडित श्री कामता प्रसाद तिवारीजी डॉ अरुण रावत संयोजक, डॉ. अरूण सरावगी, संतीश सेठ, विजय सुहाने एड. उमेश रावत और श्री राधे राधे परिवार के समस्त वरिष्ठ सदस्य, समिति सदस्य, महिला मंडली, युवा मंडली और साथ ही छोटे-बड़े सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बैठक में श्री मद्भागवत कथा रसोत्सव और 108 यजमान बनाने पर भी विशेष चर्चा की गयी, साथ ही 7 दिवसीय आयोजन विशेष रूप रेखा तैयार की गई। आयोजन में मुख्यतः विशाल कलश यात्रा प्रथम दिन, 108 परायण पाठ, लडडू मार होली, पुष्प होली, लट्ठ मार होली और वृंदावन की पुष्प होली, प्रतिदिन प्रातः यजमानों द्वारा मूल, श्रीमद्भागवत कथा, भजन संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम, समाजिक आयोजन, रक्त दान जैसे शिविर आयोजन के दौरान विशेष कार्यक्रम किये जावेगे, इसके साथ साथ वरिष्ठजानो के विचार रख समिति का गठन किया गया। आगामी दिनों में होने वाले आयोजन के कार्य दायित्व सभी को सौंपे गये। आयोजन के समिति सदस्यों जिसमें विजय सुहाने, एड. अशोक गुप्ता, सुभाष चन्द्र रावत रमेश कुमार रावत, डी.डी. बैरागी, कमलेश रावत, नवीन बरसैंया, साकेत जी, अजय कुमार गुप्ता, सचिन साहू, नरेश शुक्ला, संदीप गुप्ता, ब्रजेश पाण्डे, गोविन्द अग्रवाल, मेवालाल छिरौंल्या, अरविन्द तिवारी, अंकित भलावी एवं समिति के समस्त सदस्यों और राधारानी परिवार ने आयोजन को सफल और भव्य कैसे बनाए जाए साथ ही सभी से अधिक से अधिक तन मन धन से अपना और अपने परिवार, मित्रों के साथ सहयोग प्रदान करने विशेष आग्रह किया गया। आगामी बैठको में आयोजन को भव्य बनाये जाने पर विशेष रूपरेखा तैयार की जावेगी ।



