खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

किराए का दबाव बनाते हुए दुकान में लगाया ताला रोजगार से किया वंचित

जबलपुर।एक और कोरोनावायरस की वैश्विक महामारी के चलते जहां मानवता की तस्वीरें सामने आ रही हैं। लोग एक दूसरे के प्रति मानवीय दृष्टिकोण से कार्य कर रहे हैं और एक दूसरे की मदद कर रहे हैं। वहीं दूसरी और ऐसी भी तस्वीरें नजर आ रहे हैं जहां मानवता शर्मसार हो रही है। एक दूसरे को परेशान करने में कोई कोर कसर बाकी भी नहीं रख रहे हैं। शिवसेना नेता कन्हैया तिवारी ने मीडिया को बताया कि भंवरताल गार्डन के करीब स्थित सुनील होजरी के ऊपर संचालित होने वाले महिला जिम की संचालिका सपना चड्ढा अपने मकान मालिक से पीड़ित और प्रताड़ित होकर एस पी महोदय से न्याय की गुहार लगाने आई है। महिला ने बताया कि उसने अब तक अपने मकान मालिक को हमेशा समय पर किराया दिया है विगत 2 माह से लॉक डाउन की अवधि के दौरान जिम का संचालन बंद हो गया था। इसके चलते उसने जिम का किराया अभी तक नहीं दिया है। मकान मालिक ने किराए देने का दबाव बनाते हुए उसके जिम पर ताला लगा दिया और उसे स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि उसने किराया नहीं दिया तो उसका सामान सड़क पर फेंक दिया जाएगा। महिला ने बताया कि उन्होंने मकान मालिक को ₹645000 पहले ही जमा करा रखे हैं और उसके बाद मासिक किराया ₹35000 देते हैं 3 माह का किराया एक लाख के ऊपर होता है जो इस लॉकडाउन की अवधि के दौरान जिम के संचालन ना होने पर उनके द्वारा वर्तमान समय में दिया जाना संभव नहीं है। उन्होंने जब अपनी समस्या मकान मालिक को बताई तो उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया और किराया जमा करने का दबाव बनाने लगे। इस अवसर पर शिवसेना नेता कन्हैया तिवारी और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे एसपी जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा ने ज्ञापन को मंजूर करते हुए उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88