नुनहाई में मिला एक पॉजिटिव
सराफा बाजार में दुकानें हुई बंद, दो डिस्चार्ज.
जबलपुर। मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब से आज मंगलवार की दोपहर मिली जाँच रिपोर्ट में एक व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है । पॉजिटिव मिले व्यक्ति की उम्र 42 वर्ष है और वह कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत सराफा नुनहाई का निवासी है । सराफा में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकलने से उनकी दुकान के आसपास का क्षेत्र अहतियातन बन्द हुआ। इन्हें मिलाकर जबलपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 318 हो गई है।
कोरोना से स्वस्थ हुए दो व्यक्ति डिस्चार्ज.
जबलपुर में कोरोना से स्वस्थ हुए दो व्यक्तियों को आज मंगलवार को सुखसागर कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज किया गया है । दोनों ग्राम टिकरिया तहसील सिहोरा के निवासी हैं । दोनों पुरुष हैं । इनमें एक की उम्र 22 वर्ष एवं दूसरे की 27 वर्ष है । इन्हें मिलाकर जबलपुर में अब तक मिले 318 कोरोना पॉजीटिव में से 246 स्वस्थ हो चुके हैं और 13 की मृत्यु हो गई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस 59 है। सुखसागर कोविड केयर सेंटर से आज डिस्चार्ज किये गये दोनों व्यक्ति अगले सात दिन सुखसागर में क्वारन्टीन रहेंगे ।



