खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

राशन कार्ड अपडेट कराने के लिए मजबूर हुए लोग

कलेक्ट्रेट परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ रही धज्जियां

राशन कार्ड बनवाने व पात्रता पर्ची हासिल करने के लिए चक्कर पे चक्कर लगा रहे लोग

जबलपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ती साफ देखी जा सकती है। राशन कार्ड बनवाने आए गरीब लोगों की भीड़ कलेक्ट्रेट परिसर के कमरा नंबर 37 के सामने देखी की गई। लोग महीनों से राशन कार्ड बनवाने, पात्रता पर्ची हासिल करने के लिए चक्कर लगा रहे हैं। उनकी कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही है। चांदनी चौक से आई शहजादी सात आठ महीनों से अपने राशन कार्ड के लिए चक्कर लगा रही हैं। उनके राशन कार्ड पर राशन मिलना बंद हो गया है जिसे वह दोबारा चालू करना चाहती हैं परंतु उसके लिए चक्कर लगाना पड़ रहा है। रामपुर छापर के नजदीक से आई हुई। महिलाओं के समूह को लेकर आए सामाजिक कार्यकर्ता अजय यादव ने बताया कि वह बीते कई समय से इन महिलाओं की समस्याओं को लेकर परेशान हुए लेकिन उन्हें समाधान नहीं प्राप्त हुआ। वे दस-बारह महिलाओं को लेकर यहां आए हुए हैं ताकि उन्हें उनकी पात्रता पर्ची मिल जाए और राशन मिलना शुरू हो जाए परंतु अभी तक ऐसा हो नहीं सका।

सब अपने कामधाम छोड़कर कलेक्टर परिसर में लाइन में लगे

आज से आधार कार्ड का काम सुचारू ढंग से शुरू

जबलपुर कलेक्ट्रेट के कमरा नंबर 34 में विधिवत शुरू हुआ आधार कार्ड का काम।
कमरा नंबर 34 के बाहर आधार कार्ड में सुधार कार्य करवाने आए या नया आधार कार्ड बनवाने वाले लोगों की एक लंबी कतार देखी गई। सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करते हुए खड़े थे। सभी आने वाले लोगों की थर्मल स्कैनिंग भी कराई जा रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88