जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

विद्युत मण्डल अभियंता संघ ने धूम धाम से मनाया अभियंता दिवस

जबलपुर दर्पण। देश के महान अभियंता मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या के जन्मदिवस के अवसर पर विद्युत अभियंताओ ने जबलपुर सहित पूरे प्रदेश में अभियंता दिवस धूम धाम से मनाया गया। अभियंता दिवस कार्यक्रम मे जबलपुर मे पदस्थ विद्युत विभाग के अभियंता संघ कार्यालय पहुच कर कार्यक्रम मे भाग लिया। अभियंता दिवस पर मध्यप्रदेश विद्युत मण्डल अभियंता संघ निर्वाचित कार्यकारणी ने पूर्व अध्यक्ष व पूर्व महासचिव का साल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया जिन्हों ने अभियंताओ के हितों के लिए अभियंता संघ मे रहकर संघर्ष किया । कार्यक्रम के अगले चरण मे महान अभियंता मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या की मूर्ति का अनावरण पूर्व अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव के द्वारा मध्यप्रदेश विद्युत मण्डल अभियंता संघ कार्यालय शेड नंबर -13 के हाल में किया गया, साथ ही मध्यप्रदेश विद्युत मण्डल अभियंता संघ की वेबसाइट का अनावरण पूर्व अध्यक्ष अनीश सिंघई द्वारा किया गया । इसी तरह अभियंता मोक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या की उपलब्धियों को याद करते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद कर अभियंता दिवस मनाया गया । अभियंता संघ कार्यालय में मौजूद सभी अभियंताओं ने समाज देश और विश्व के उत्थान के लिए अभियंत्रिकी कौशल का योगदान देने का वचन लिया । मध्यप्रदेश विद्युत मण्डल अभियंता संघ के अध्यक्ष इंजी हितेस तिवारी व महासचिव इंजी विकास शुक्ला ने आह्वान किया किया की इंजीनियर अपने नित नए प्रयासों अभियांत्रिकी कौशल एवं कठिन परिश्रम के समायोजन से राष्ट्र एवं समाज निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देते रहेंगे हम अपने परिश्रम की पराकाष्ठा एवं नवाचार से आम आदमी के जीवन स्तर को सुगम बनाने के लिए अपनी भूमिका को और सशक्त बनाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88