जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
पूर्व मंत्री श्री झारिया जी की जन्म जयंती पर किया याद
पाटन।जनसेवा और ईमानदारी की प्रतिमूर्ति,भारतीय जनता पार्टी के लिए जीवन समर्पित करने वाले मध्य प्रदेश शासन के पूर्व राज्यमंत्री गोटेगांव विधानसभा के पूर्व विधायक पाटन नगर की शान आदरणीय स्वर्गीय सरस चन्द्र झारिया जी की जन्म जयंतीपर पाटन नगर के युवाओं द्वारा पुष्प अर्पित एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम किया गया।
जिस के उपलक्ष में उनकी छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर युवाओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनके विषय पर जानकारी जुटा कर स्वर्गीय शरद चंद्र झारिया जी के नाती सत्यम झारिया जी ने उनके द्वारा किये गए कार्यो से अवगत कराया ,जिसमे नगर के सभी युवा साथी एवं वरिष्ट जन उपस्थित रहे।