20 अगस्त को नागपुर में होगा वैश्य युवक युवती परिचय सम्मेलन

जबलपुर दर्पण। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के तत्वाधान में गीता मंदिर सुभाष रोड नागपुर में आगामी रविवार 20 अगस्त को वैश्य युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम सुबह 8:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रामकृष्ण गुप्ता करेंगे तथा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुमंत गुप्ता रहेंगे। कार्यक्रम संयोजक एवं अध्यक्ष श्री रामकृष्ण गुप्ता जी ने सभी वैश्य वर्गों से अपील की है कि वह अपने विवाह योग्य बेटे बेटियों को परिचय सम्मेलन में अवश्य लाएं। विवाह सम्मेलन की अधिक जानकारी के लिए संगीता अग्रहरी मोबाइल नंबर 932548 1250 एवं अंजना गुप्ता मोबाइल नंबर 95959 78389 से संपर्क किया जा सकता है।



