अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

ऑपरेशन शिकंजा 15 फायर आर्म्स के साथ 17 बदमाश पुलिस की गिरफ्त में

      जबलपुर दर्पण।  पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध अवैध हथियार के कारोबार मे लिप्त असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

    आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमति प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर दक्षिण) श्री संजय कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.),  एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (उत्तर/यातायात) श्री प्रदीप कुमार शेण्डे, तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल के मार्ग निर्देशन में क्राईम ब्रांच एवं थाना माढेाताल , रांझी, पाटन, संजीवनी नगर, पनागर, तिलवारा, गोहलपुर, ओमती, गोरखपुर, घमापुर, गोसलपुर , की टीमों द्वारा पतासाजी कर अवैध शस्त्र के साथ 17 बदमाशों को गिरफ्तार कर देशी 10 पिस्टल, 5 कट्टा, 15 कारतूस के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया है।

       अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा  के द्वारा क्राईम ब्रांच की टीमों को अवैध हथियार के कारोबार में लिप्त आरोपियेंा की पतासाजी के सम्बंध मे आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये लगाया गया ।  

     थाना माढोताल में मोह. कासिम पिता मोह. जाहिद खान उम्र 23 वर्ष निवासी गोस आटा चक्की के पास नूरीनगर थाना गोहलपुर को गिरफ्तार कर कब्जे से देशी 1 कट्टा 1 कारतूस तथा  नावेद अंसारी पिता मुईनुददीन अंसारी उम्र 25 वर्ष निवासी दस नल के पास गाजीनगर थाना गोहलपुर वर्तमान पता गर्दा खजरी खिरिया वायपास को गिरफ्तार कर  आरोपी नावेद अंसारी के कब्जे से एक देशी कट्टा एवं एक कारतूस जप्त करते हुये दोनों आरोपियों के विरूद्ध पृथक पृथक धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

   इसी प्रकार थाना रंाझी में राजकुमार यादव उम्र 30 वर्ष निवासी डुमना रोड गदेरी थाना खमरिया को गिरफ्तार कर कब्जे से एक पिस्टल एक कारतूस जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

इसी प्रकार थाना गोरखपुर में सुरेन्द्र अहिरवार उम्र 22 वर्ष निवासी सिद्धनगर रामपुर छापर गोरखपुर को अभिरक्षा मे लेते हुये आरोपी के कब्जे से देशी 1 पिस्टल एवं 1 कारतूस जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमंाक 522/2023 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

इसी प्रकार थाना पाटन में राजकुमार कुशवाहा उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम सिन्गौरी थाना पाटन को अभिरक्षा मे लेते हुये आरोपी राजकुमार कुशवाहा के कब्जे से एक पिस्टल एवं 1 कारतूस जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 478/23 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

    थाना संजीवनीनगर में विशाल वाल्मिक पिता राजेश वाल्मिक उम्र 23 वर्ष निवासी  सर्वेन्ट क्वाटर थाना गढ़ा को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से देशी पिस्टल एवं एक देशी कट्टा, 1 कारतूस जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध 513/23 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88