एकता ठाकुर बनी प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि

कुंडम में हुआ भव्य स्वागत
जबलपुर दर्पण नप्र। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सिहोरा विधानसभा के कुंडम ब्लॉक के जिला पंचायत क्षेत्र क्र 08 से नवनिर्वाचित सदस्य सुश्री एकता ठाकुर को प्रदेश प्रतिनिधि नियुक्त किया साथ ही सिहोरा विधानसभा की युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यक्रम यूथ जोड़ो – बूथ जोड़ो का प्रभारी नियुक्त किया जिसके चलते कुंडम ब्लॉक व क्षेत्र के सभी कांग्रेसियो द्वारा कुंडम नगर आगमन पर भव्य स्वागत कर सम्मान रैली निकाली साथ ही पूर्व सीएम कमलनाथ,राज्य सभा सांसद विवेक तनखा, दिग्विजय सिंह,सुश्री मीनाक्षी नटराजन,तरुण भनोट,लखन घनघोरिया, संजय यादव,विनय सक्सेना,जगत बहादुर अन्नू, राधेश् याम चौबे,विक्रांत भूरिया को पूरे कुंडम क्षेत्र के कांग्रेस, युवा कांग्रेस, NSUI, सेवादल, महिला कांग्रेस, RGPRS, के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व जनता ने धन्यवाद प्रेषित किया।



