खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कोरोना वायरस एवं सड़क सुरक्षा हेतु संयुक्त जागरूकता अभियान का आगाज

बलपुर। यातायात पुलिस एवं विजन जबलपुर के ट्रैफिक वार्डन के संयुक्त तत्वाधान मे यातायात नियमों के साथ साथ आम नागरिकों को कोरोना वायरस संक्रमण के प्रति जागरूक करने हेतु संयुक्त जागरूकता अभियान का शुभारंग आज दिनाॅक 15 जुलाई 2020 को यातायात थाना मालवीय चैक से किया गया।
                   कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन, जबलपुर श्री भगवत सिंह चैहान (भा.पु.से.)  रहे, तथा अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा की गयी। कार्यक्रम संयोजक के रूप में अति. पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायात श्री अगम जैन (भा.पु.से.)  तथा विजन जबलपुर के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।
                 पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन, ने इस अवसर पर कहा कि शहर में अनलाॅक होने के बाद कोरोना वायरस के संक्रमण से संक्रमित होने वाले व्यक्तियों की संख्या में जिस प्रकार की तेजी आयी है, यह चिंता का विषय है, इसे रोकने हेतु लोगों को जागरूक करना अनिवार्य है, यातायात पुलिस जबलपुर एवं विजन जबलपुर की यह एक अच्छी पहल है, जागरूकता अभियान सफल हो मैं एैसी कामना करता हूॅ।
          शुभारंभ के अवसर पर  पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) ने कहा कि यातायात पुलिस और विजन जबलपुर का संयुक्त प्रयास समयानुकूल है, वर्तमान परिस्थितियों में कोरेाना संक्रमण की बढती रफतार को रोकने मे यह अभियान अवश्य सफल होगा और दिन प्रतिदिन कोरोना के मामले घटते जायेंगे एैसी आपने आशा व्यक्त की ।
             कार्यक्रम के संयोजक अगम जैन  (भा.पु.से.)  ने उपस्थित आमजन को कार्यक्रम की रूप रेखा एवं उद्देश्यों से  परिचित कराया इसके पश्चात दोनों अतिथियों के द्वारा फ्लैग आॅफ कर वरिष्ठ ट्रैफिक वार्डन एवं यातायात की टुकडी को जागरूकता कार्यक्रम हेतु रवाना किया गया,। आज यह अभियान मालवीय चैक, करमचंद चैक, नौदरा ब्रिज होते हुये सिविक सैंटर से वापस मालवीय चैक यातायात थाने में  समाप्त हुआ। आगामी दिनों में शहर के सभी मुख्य चैराहों पर लोगो को जागरूक किया जायेगा। शहरी क्षेत्र में समाप्त होने के पश्चात यह अभियान ग्रामीण इलाकों में भी जारी रखा जायेगा। कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक यातायात मयंक सिंह चैहान, थाना प्रभारी यातायात मालवीय चैक सुबेदार मोहन सिंह ठाकुर एवं थाना यातायात का स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88