जबलपुर अपडेट: 22 वीं मौत, एक्टिव हुए 328
जबलपुर। मंगलवार की रात मिली जाँच रिपोर्ट्स में मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर जसूजा सिटी धन्वन्तरि नगर निवासी, जागृति नगर अमखेरा रोड गोहलपुर निवासी 40 वर्षीय पुरुष एवं 65 साल की महिला, चौकसे किराना के पीछे संजीवनी नगर निवासी 27 साल का युवक, निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत और पूर्व में पॉजिटिव आये अपने सहकर्मी के सम्पर्क में रहे संस्कार कॉलोनी न्यू रामनगर निवासी 35 वर्षीय पुरुष, गांधी नगर न्यू कंचनपुर निवासी 25 साल का युवक एवं रसल चौक में कम्प्यूटर शॉप का संचालक सुभाष वार्ड आधारताल निवासी 44 वर्ष का शामिल है । इन्हें मिलाकर आज मंगलवार की शाम 6 बजे की स्थिति में जबलपुर में कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों की संख्या 855 हो गई है । आज मंगलवार को डिस्चार्ज किये गये 20 व्यक्तियों को मिलाकर अब तक 518 मरीज कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं और 21 की मृत्यु हो गई है । जबलपुर में अब कोरोना के एक्टिव केस 316 हैं । मिली जांच रिपोर्ट्स में छह और व्यक्तियों में कुचैनी परिसर दमोह नाका निवासी 67 साल का वृद्ध, जीआरपी कॉलोनी निवासी कटनी में पदस्थ जीआरपी का कांस्टेबल उम्र 58 वर्ष, ग्राम नुरसिंघी तहसील सिहोरा निवासी 26 वर्ष का युवक, ओएफके में कार्यरत मानेगांव चम्पानगर निवासी 49 वर्षीय पुरुष, रामनगर आधारताल निवासी एल्गिन अस्पताल की चिकित्सक उम्र 39 वर्ष और एस ए एफ की छठवीं बटालियन का जवान शामिल है । जैन मंदिर के पास जूड़ी तलैय्या निवासी कपड़े की दुकान में काम करने वाला 45 वर्षीय पुरुष, एमआईजी शिवनगर पंजाब बैंक कॉलोनी में रहने वाला 42 वर्ष का पुरुष जिनके पिता की दो दिन पहले कोरोना से मृत्यु हुई थी, कुमार मेडिकल स्टोर्स के सामने मिलौनीगंज निवासी 63 वर्षीय पुरुष, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी काँचघर निवासी 55 वर्ष की महिला , शिवनगर दमोहनाका चेरीताल निवासी 62 वर्षीय पुरूष तथा गली नम्बर-16 सदर निवासी सिंधी केम्प सिद्धबाबा रोड स्थित किराना दुकान में काम करने वाला 32 वर्ष का पुरुष शामिल है । विजय नगर निवासी 45 वर्ष का पुरुष, जवाहरगंज निवासी 67 साल का वृद्ध, पूर्व संक्रमित के सम्पर्क में आई पूर्वी बेलबाग घमापुर निवासी 24 साल की महिला, आरटीओ एजेंट आजाद नगर राँझी निवासी 26 साल का युवक तथा पूर्व में संक्रमित पाये गये व्यक्ति के सम्पर्क में आये ईसाई मोहल्ला गोरखपुर निवासी 45 एवं 43 वर्ष के पुरुष शामिल हैं ।
जबलपुर की अब तक की स्थिति कुल संक्रमित 868 स्वस्थ हुये – 518 मृत्यु – 22 एक्टिव प्रकरण – 328।
होम क्वारंटीन का उल्लंघन करने पर दो हजार का जुर्माना
जबलपुर में होम क्वारंटीन का उल्लंघन करने पर एसडीएम गोरखपुर मणीन्द्र सिंह एवं उनकी टीम ने आज सगड़ा निवासी कोरोना पॉजिटिव के नजदीकी संपर्क वाले व्यक्ति पर दो हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। कार्यवाही करने वाले दल में तहसीलदार अनूप श्रीवास्तव भी मौजूद थे।
दो नये कंटेनमेंट जोन बने
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए शहर में दो नये कंटेनमेंट जोन बनाये गये हैं। नये बने कंटेनमेंट जोन में सामुदायिक भवन पुलिस लाईन डॉ जेठी के अस्पताल के सामने का प्रभावित क्षेत्र और मेहता पेट्रोल पंप लेबर चौक के पीछे जेडीए काम्पलेक्स के आसपास का प्रभावित क्षेत्र शामिल है। जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर भरत यादव ने नये कंटेनमेंट जोन बनाने का आदेश आज मंगलवार को जारी कर दिया है।



