छतरपुर दर्पणमध्य प्रदेश

करेन्ट लगने से युवक की हुई मौत

विद्युत विभाग की एक और लापरवाही लाईनमैन की मौजूदगी में डीपी में चढ़कर सुधार रहा था लाईट, हुई सप्लाई चालू

नीलेश कुमार द्विवेदी, लवकुशनगर। गौरिहार थाना अंतर्गत मनवारा गांव में एक लापरवाही का मामला सामने आया है जिसमें गांव की लाईट खराब होने पर युवक लाईन मैन की मौजदूगी में ही डीपी में चढ़कर लाइट सुधारने लगा जिससे अचानक सप्लाई चालू होने पर युवक की करेन्ट लगने से मौत हो गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार मनवारा ग्राम में विद्युत सप्लाई खराब हो गई तो गाँव के युवक लाला गुप्ता पिता संतोष गुप्ता डीपी में चढ़कर लाइट सुधारने लगा जबकि बताया जा रहा है कि मौके पर लाईन मैन मौजूद थे । लाईट सुधारते समय अचानक विद्युत सप्लाई चालू हो गई जिससे युवक को करेन्ट लग गया आनन फानन में परिजन बाॅदा जिला अस्पताल ले गये जहां डाॅक्टरो ने मृत घोषित कर दिया ।बताया जा रहा है कि युवक अपने पिता का इकलौता बेटा था जब युवक की मृत्यु की खबर गाँव में लगी तो पूरे गाँव क्षेत्र में शोक की लहर में डूब गया । यह बात समझ से परे है कि जब लाईनमैन मौजूद थे तो युवक कैसे लाइट सुधारने लगा, सुधारते समय सप्लाई किसने कहने पर चालू हो गई इससे साफ तौर विद्युत विभाग के कर्मचारियो की लापरवाही सामने आती है।

इनका कहना है
सूचना मिली थी कि एक ब्यक्ति डीपी में चढ़ा था, गिरकर घायल हो गया था,  जब तक पुलिस पहुची तब तक मृतक के परिजन बाॅदा अस्पताल ले गये थे जहाॅं डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया था । बाॅदा से मर्ग डायरी बुलवाई है बयानो के आधार पर जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ अपराध पंजीबद्व करेगे ।
गौरिहार थाना प्रभारी जसवंत सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88