खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

कोरोना से हुई 23वीं मौत, एक्टिव केस 317

जबलपुर। आज जिले में कोरोना से 23वीं मौत हो गई । विजय नगर निवासी 62 वर्षीय व्यक्ति की आज 4 बजे के करीब मौत हुई । ग्वारीघाट स्थित एक आश्रम के निवासी हैं । इनमें कुछ भक्त और कुछ शिष्य हैं । आश्रम के संक्रमित मिले भक्तों और शिष्यों में 70 वर्ष, 27 वर्ष, 17 वर्ष, 52 वर्ष एवं 68 वर्ष की आयु के एक-एक तथा 65 वर्ष के दो एवं 25 वर्ष की आयु के तीन व्यक्ति शामिल हैं।
कोरोना पॉजिटिव पाये गये लोगों में पूर्व में मिले संक्रमित के सम्पर्क में आये राम डेयरी के पास जागृति नगर अमखेरा में रहने वाले एक ही परिवार के पाँच सदस्य 70 वर्ष का वृद्ध, 64 व 27 साल की महिला और 34 एवं 29 साल का पुरुष शामिल है । एक ही परिवार के इन पाँच सदस्यों के अलावा सोलह क्वार्टर शास्त्री वार्ड निवासी 29 वर्ष की महिला को भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है ।
8अन्य यहाँ के इनमें जॉय स्कूल के पास विजय नगर निवासी 42 वर्षीय पुरुष, पूर्व में संक्रमित पिता के सम्पर्क में आई लिटिल किंगडम स्कूल के पास धनी की कुटिया रामनगर निवासी 15 वर्ष की बालिका, पूर्व में संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में रहीं जागृति नगर अमखेरा निवासी 23 वर्ष की युवती, पूर्व में संक्रमित मिले व्यक्ति के सम्पर्क में आया दोनी रोड काकरदेही मझौली निवासी 33 साल का पुरुष, पूर्व में मिले संक्रमित व्यक्ति के सम्पर्क में आया एस्सार पेट्रोल के सामने गांधीग्राम में रहने वाला 42 वर्षीय पुरुष, सर्रा पीपल राँझी निवासी पूर्व में पॉजिटिव व्यक्ति के सम्पर्क में रहा 37 वर्षीय पुरुष, ब्राह्मण मोहल्ला पुरवा गढ़ा निवासी रेलवे का गुड्स गार्ड और रेलवे हॉस्पिटल में भर्ती 35 वर्षीय पुरुष तथा न्यू कंचनपुर आधारताल निवासी 55 वर्ष का पुरुष शामिल है।

जबलपुर की अब तक की स्थिति कुल संक्रमित – 892 स्वस्थ हुये – 552 , मृत्यु – 23 एक्टिव केस 317।

कोरोना से स्वस्थ होने पर 34 व्यक्ति डिस्चार्ज

जबलपुर में वायरस के संक्रमण से मुक्त होने पर आज एक साथ 34 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है । इनमें 76 साल की वृद्ध महिला से लेकर 21साल तक के युवा शामिल हैं । कोरोना से स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किये गये व्यक्तियों में 26 को सुखसागर कोविड केयर सेंटर से, पाँच को मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल से और तीन व्यक्तियों को होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज किया गया है । मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किये गये पाँच व्यक्तियों में से 69 वर्ष के एक मरीज को कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने पर दूसरी गम्भीर बीमारियों के ईलाज के लिये मेडिकल कॉलेज के एमआइसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया है । आज बुधवार को डिस्चार्ज किये गये इन 34 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में अब तक 552 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं । कल मंगलवार की शाम 6 बजे से आज बुधवार की शाम 6 बजे तक बीते चौबीस घण्टे में मिले 31 कोरोना संक्रमितों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 886 पहुँच गई है । आज हुई 62 वर्ष के एक वृद्ध की हुई मृत्यु के साथ कोरोना से मृत व्यक्तियों की संख्या 22 हो गई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 311 हो गये हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88