एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम नगर आगमन पर हुआ स्वागत

कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में किया जनसंपर्क
जबलपुर। आगामी होने जा रहे हैं नगरीय निकाय चुनाव के संबंध में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे के प्रथम नगर आगमन पर एनएसयूआई छात्रों ने भव्य स्वागत कर मौलाना अबुल कलाम आजाद वार्ड में घर-घर जनसंपर्क कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की इस दौरान आशुतोष चौकसे ने कहा कि भाजपा के 15 साल के शासन में शिक्षा का स्तर लगातार गिर रहा है बच्चे शिक्षा से वंचित है उन्होंने वार्ड वासियों से अपील की है कि यदि कांग्रेस का महापौर और वार्ड का पार्षद जीता तो इस वार्ड में एक अच्छा इंग्लिश मीडियम स्कूल खोला जाएगा, उन्होंने कहा है कि जो बच्चे किसी कारणवश शिक्षा से वंचित है तो उन्हें एनएसयूआई के साथी हर संभव मदद उपलब्ध करवाएंगे। इस अवसर पर एनएसयूआई के सागर शुक्ला, सौरभ गौतम, आमिर पहलवान, अमित मिश्रा, मो. अली, अदनान अंसारी, अपूर्व केसरवानी, शफी खान, एजाज अंसारी, वाजिद कादरी, नीलेश माहर, कुनाल खटीक, लियाकत अली, सैमुअल जेवियर, सैफ मंसूरी, जफर, विराज यादव, करन सिंह आदि उपस्थित थे।



