डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

उफनती नर्मदा नदी के तेज बहाव में फंसे युवक को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया बाहर

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिला मुख्यालय के नर्मदा नदी स्थित रपटा घाट में फंसे युवक को कड़ी मशक्कत के बाद साहसिक जागरूक युवकों के द्वारा बाहर निकाल लिया गया। घटना कल गुरुवार सुबह लगभग 7:00 बजे की बताई जा रही है, जब युवक नर्मदा उस पार साकेत नगर की तरफ से राठौर धर्मशाला की तरफ आ रहा था, तभी रपटा घाट को पार करते समय युवक का संतुलन बिगड़ गया और युवक घबराकर गिर कर नीचे चला गया। नर्मदा नदी में तेज बहाव के कारण युवक बाहर नहीं निकल पा रहा था, युवक लगातार सुरक्षित बाहर निकलने की उम्मीद लगाए बीच धार में काफी देर तक खड़ा रहा। कुछ समय बाद सुबह सुबह नर्मदा दर्शन करने पहुंचे मुख्यालय निवासी हरिहर पाराशर की नजर बाढ़ में फंसे युवक पर पड़ी,यह सब देख पहले तो श्री पाराशर ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। युवक को तत्कालीन सहायता देने के लिए पास में मौजूद प्रमोद बर्मन के साथ मिलकर श्री पाराशर ने युवक की सहायता के लिए श्री बर्मन उफनती नदी में कूदकर युवक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालने सफलता मिल सकी।नदी से बाहर निकलने के बाद युवक काफी घबराया हुआ था, लेकिन कुछ देर बाद युवक स्वस्थ महसूस करने लगा। हालांकि की बाद में पुलिस व रेस्क्यू टीम भी पहुंची, लेकिन तब तक युवक को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका था। गौरतलब है कि जिले में लगातार हो रही बारिश से नर्मदा नदी उफान पर है, रपटा घाट से ऊपर तक पानी बह रहा है, युवक अपनी सुरक्षा को नजरअंदाज करते हुए रपटा घाट को पैदल पार कर रहा था, तभी संतुलन बिगड़ने से युवक घटना का शिकार हो गया,लेकिन समय रहते युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। एक तरफ पुलिस प्रशासन आए दिन उफनती नदी, नालों को पार ना करने के लिए जन जागरूक करती है, वहीं दूसरी ओर सुरक्षा को नजरअंदाज करते हुए कुछ लोग मनमानी करते हैं,जिससे कई तरह के दुर्घटनाएं होना सामने आते ही रहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88