जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

प्रभात नगर में समस्याओं का अंबार

जबलपुर।कमला नेहरू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आज कठोदा प्रभात नगर वार्ड नंबर 72 में स्थित सड़क नाली और सफाई की समस्या को लेकर क्षेत्रवासी और नागरिकों के सहयोग से नगर निगम प्रशासन के खिलाफ लापरवाही एवं जान से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए उग्र प्रदर्शन किया गया। कमला नेहरू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष कन्हैया कोस्टा ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम करौंदा प्रभात नगर को जोड़ने वाला मार्ग जानलेवा ना साबित हो रहा है नगर निगम निगम जबलपुर की सीमा के अंतर्गत आने वाला नया वार्ड क्रमांक 72 के ग्राम कठोंधा स्थित प्रभात नगर मैं सभी प्रकार की मूलभूत आवश्यकताओं का अभाव है। नगर निगम प्रशासन और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि सभी इस नगर से दूरियां बनाए रखे हुए हैं। यहां निवास करने वाली गरीब जनता सड़क साफ सफाई जैसी मूलभूत सुख सुविधाओं से वंचित है। मुख्य सड़क से कठोंदा प्रभात नगर पहुंचने वाला मार्ग पानी और कीचड़ से भरा हुआ है। दो पहिया चार पहिया वाहनों की बात तो दूर यहां तो पैदल चलना भी किसी जद्दोजहद से कम नहीं है। वोट बैंक की राजनीति का शिकार हुआ प्रभात नगर, विकसित नही हो पाया। जनप्रतिनिधिओ और जिम्मेदारों के लिए यह विचारणीय प्रश्न जरूर बनता है। चुनावों के वक्त प्रतिनिधि और प्रत्याशी यहां बड़ी-बड़ी बातें और वादे कर,सुहाने सुहाने सपनों में ऐसे खो जाते हैं मानवीय कल्पनाओ मैं ही इस क्षेत्र का संपूर्ण विकास हो गया हो। यहां निवास करने वाले लोगों का हाल-चाल जानने की किसी भी व्यक्ति को फुर्सत नहीं है। इस क्षेत्र को जोड़ने वाले दोनों प्रमुख मार्गों मैं पानी और कीचड़ भरा हुआ है। प्रतिदिन कमाकर खाने और मुश्किल से अपना जीवन यापन करने वाले यहां के नागरिकों को जबलपुर शहर आने के लिए बड़े ही मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। आए दिन दुर्घटनाओं के कारण यहां के नागरिक अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।
कमला नेहरू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष कन्हैया को स्टाफ वरिष्ठ नेता ब्रज यादव भारतीय युवा एकता परिषद के अध्यक्ष आशीष जैन अशोक अहिरवार मक्खन लाल विश्राम पटेल गोलू ठाकुर आदि ने नगर निगम प्रशासन से शीघ्र अति शीघ्र प्रभात नगर इस सड़क नाली और सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करें अन्यथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उग्र आंदोलन करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88