डिंडोरी मुख्यालय को स्वच्छता के क्षेत्र में नंबर वन लाने नगर परिषद संकल्पित

स्वच्छता प्रहरियों को अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम ने सुरक्षा किट देकर किया सम्मानित
डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। नगर परिषद डिंडोरी द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर परिषद डिण्डौरी को नंबर वन लाने की दिशा मे स्वच्छता प्रहरियों को स्वच्छता किट तथा अन्य स्वच्छता सामग्री का वितरण माननीय श्री पंकज सिंह तेकाम ने सम्मानित किया है। बताया गया कि अध्यक्ष नगर परिषद डिंडोरी के द्वार समस्त स्वच्छता प्रहरियों को सुरक्षा उपकरण पहनकर सम्मानित करते हुए नगर के विभिन्न वार्डों में साफ सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से किए जाने का आवाहन किया है। गौरतलब है कि नगर परिषद डिण्डौरी को स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के सर्वेक्षण में देश एवं प्रदेश में नंबर वन लाने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम के दौरान चंद्रमोहन गर्मे, मुख्य नगरपालिका अधिकारी महेश पाराशर, उपाध्यक्ष पार्षद मोहन नरवरिया, रितेश जैन, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर सम्यक जैन अशोक दीक्षित, स्वच्छता नोडल अधिकारी पवन साहू, सुरेंद्र बिहारी शुक्ला, प्रदीप रजक, रामकृपाल गौतम, हरिओम सोनी सहित निकाय के समस्त कर्मचारी तथा स्वच्छता प्रहरी मौजूद रहे।



