जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

उत्तर विधानसभा का होगा सर्वागीण विकास: अभिलाष पांडे

जबलपुर दर्पण। जबलपुर की उत्तर विधानसभा में जो भी काम हुए वे भाजपा की सरकार में हुए हैं एवं अब उत्तर विधानसभा भाजपा को अपना आशिर्वाद देती है तो उत्तर विधानसभा का सर्वांगीण विकास होगा यह बात उत्तर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी अभिलाष पांडे ने हनुमानताल वार्ड में जनसंपर्क के दौरान कही। अभिलाष पांडे ने कहा कि इस विधानसभा से भाजपा ने कोई नेता नहीं बल्कि एक सामान्य कार्यकर्ता को चुनाव मैदान में उतारा है और यह मेरा विश्वास है कि उत्तर विधानसभा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने आप को प्रत्याशी समझ कर चुनाव में काम करते हुए भाजपा को विजयी बनाएगा ।अभिलाष पांडे ने कहा कि देश में सबसे विश्वसनीय नेतृत्व के रूप में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भारत को विश्व पटल पर सबसे शक्तिशाली देश के रूप में लाकर खड़ा किया है।वहीं प्रदेश में भाजपा की सरकार ने समृद्ध मध्यप्रदेश बनाया है और उत्तर विधानसभा भी आने वाले समय में इसी गति के साथ विकसित होगी ये मेरा विश्वास है।

हनुमानताल वार्ड में जनसंपर्क के दौरान मंडल अध्यक्ष संतोष ललवानी, कविता रैकवार, राकेश अग्रवाल, दीप महदेले, संजय यादव, राहुल रजक, मीना नामदेव, विनीत सोनी, राजा सराफ, जरताज अहमद, अंबर सिंह ठाकुर, गुड्डू चौबे, गौरव देयोडिया, रोहन वैद्य, राहुल सोनकर आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88