जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पश्चिम विधानसभा भाजपा प्रत्याशी राकेश सिंह ने सामाजिक बैठकों में जनता से किया संवाद

जबलपुर दर्पण। भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में पूरे देश और प्रदेश में माहौल है जनता का आशीर्वाद हमे मिल रहा है और आगामी विधानसभा चुनाव में आपके के वोट रूपी आशीर्वाद से भाजपा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में प्रचंड मतों से विजय होगी और इस क्षेत्र के सम्रग विकास के साथ साथ जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण भी किया जाएगा, यह बात पश्चिम विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी श्री राकेश सिंह ने पश्चिम क्षेत्र में विभीन्न समाजो की बैठक में संवाद करते हुए कही।

भाजपा प्रत्याशी श्री सिंह ने कहा आपने 2003 के पहले का मध्यप्रदेश और जबलपुर देखा है और 2014 के पहले भी देश में क्या माहौल था यह आपके सामने है। पहले न सड़के थी, न पीने का पानी था, न बिजली थी और न ही गरीब कल्याण के लिए कोई योजनाएं थी सिर्फ और सिर्फ भ्र्ष्टाचार कालाबाजारी,बेरोजगारी और पिछड़ेपन का शिकार हमारा प्रदेश और शहर हुआ करता था पर जैसे ही मप्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तब से लेकर आज तक की स्थिति आपके सामने है आज हमारे क्षेत्र मे चौड़ी सड़के है, पीने को पेयजल भरपूर है, बिजली का कोई संकट नही है, और इसके साथ साथ हर वर्ग की उन्नति के लिए भाजपा की सरकार ने अनेको योजनाओं को लागू किया है जिसका लाभ आज महिलाएं, बच्चे, युवा, किसान, मजदूर के साथ मध्यम वर्ग के लोगो को भी हो रहा है। हम मप्र की बात करे तो पिछड़े और बीमारू प्रदेश से निकलकर हम विकास के रास्ते पर आगे बढ़े है हम जबलपुर की बात करे तो विगत 20 वर्षो में जबलपुर में तेजी के साथ विकास हुआ है आज जबलपुर से जुड़ने वाली हर सड़क फोरलेन बनी है, शहर में हजारों करोड़ की लागत से विकास कार्य चल रहे है कभी पिछड़ेपन का शिकार रहा हमारा जबलपुर आज प्रदेश और देश के दूसरे महानगरों के समकक्ष आकर खड़ा दिखता है यह आपके आशीर्वाद से बनी भारतीय जनता पार्टी की सरकारो के कारण सम्भव हुआ है।

उन्होंने कहा आज जबलपुर जिस तेजी के साथ आगे बढ रहा है उसी तेजी के साथ हमारी पश्चिम विधानसभा भी आगे बढे इसके लिए आपके आशीर्वाद की जरूरत है और मुझे पूरा विश्वास है ई आपके आशीर्वाद से पश्चिम विधानसभा में फिर कमल खिलेगा और पश्चिम विधानसभा के विकास में आपकी महत्वपूर्ण भागीदारी होगी।इस अवसर पर अशोक मनोध्याया, मंडल अध्यक्ष अतुल चौरसिया, कौशल सूरी, पार्षद प्रिया संजय तिवारी, मीना मरकाम, नितिन भाटिया, दीनानाथ पाठक के साथ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88