जिले के पारेषण नेटवर्क को मिली मजबूतीःसातवां सबस्टेशन हुआ स्थापित

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी ने भारत के केन्द्र बिंदु (हृदय स्थल) करौंदी के पास रूपये 34.52 करोड़ की अनुमानित लागत से निर्मित 132 के.व्ही. ढ़ीमरखेडा-पनागर लाइन एवं 13 करोड़ रूपये 74 लाख की अनुमानित लागत (कुल रूपये 48.26 करोड़) से निर्मित 132 के.व्ही. ढ़ीमरखेडा (मुरवारी) सबस्टेशन को 50 एम.व्ही.ए. ट्रांसफार्मर क्षमता के साथ ऊर्जीकृत करने में सफलता प्राप्त की है। मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के कार्यपालन अभियंता इंजी. प्रमोद बहरे ने बताया कि जापान इंटरनेशनल कोआपरेशन एजेंसी (जायका) द्वारा वित्त पोषित एवं मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी द्वारा निर्मित किये इस 132 के.व्ही. सबस्टेशन के निर्माण से ढ़ीमरखेडा, मुरवारी, रमखिरिया, खिरहनी, मझगवां, पान उमरिया, दर्शामन, सिलौडी क्षेत्र के करीब 30 हजार घरेलू एवं कृषि विद्युत उपभोक्ताओं को फायदा पहुॅचेगा अब उन्हे गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति उचित वोल्टेज और न्यूनतम व्यवधान के साथ उपलब्ध रहेगी।



